फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नदी किनारे मछली फ्राई करने गया था शख्स, खुद ही फ्राई होने से बचा, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 25 Jun 2025 05:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने जैसे ही मैरिनेट की गई मछली को खौलते तेल में डालता है, कड़ाही से आग की भयानक लपटें उठने लगीं। इसके बाद बंदे को संभलने तक का मौका नहीं मिलता और वह भी आग की चपेट में आ जाता है। 
विज्ञापन
नदी किनारे मछली फ्राई करने गया था शख्स, खुद ही फ्राई होने से बचा - फोटो : Instagram/@ronielsouza21
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने इन दिनों हलचल मचा रखा है। वीडियो में एक शख्स नदी किनारे शेफ की तरह मछली की डिश पकाते हुए दिख रहा है। सब कुछ ठीक चल रहा था। शख्स मछली को मैरिनेट करता है और पार्टी करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इसके बाद जो होता है, उसके उसे पता चलता है कि जिंदगी इतनी आसान नहीं है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के लिए एक सीख भी है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने जैसे ही मैरिनेट की गई मछली को खौलते तेल में डालता है, कड़ाही से आग की भयानक लपटें उठने लगीं। इसके बाद बंदे को संभलने तक का मौका नहीं मिलता और वह भी आग की चपेट में आ जाता है। 

गनीमत यह रही है कि बंदा नदी में खड़े होकर कुकिंग स्किल दिखाने की कोशिश कर रहा था और आग से बचने के लिए उसने फौरन नदी में छलांग लगा दी। शख्स की रफ्तार किसी ओलंपिक तैराक से कम नहीं लग रही थी। वायरल वीडियो देखकर लगा है कि जैसे मछली ने शख्स से अपना बदला लिया हो। 
विज्ञापन




Viral Video: शख्स ने चुरा ली फ्लाइट में रखी लाइफ जैकेट, चोरी के बाद भी सीना जोरी कर रहा था आदमी, देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो @ronielsouza21 नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि खाना बनाना कभी-कभी एडवेंचर साबित होता है। खासकर तब जब मछली आपसे बदला लेने का मूड बना ले। 

Viral Video: खाना बनाने किचन में गए दोस्त, आलू की सब्जी बनाते हुए लगा दी कमरे में आग, लोग बोले- टैलेंट तो है

एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शख्स अपने पूर्वजों के पास लगभग पहुंचने ही वाला था। एक अन्य यूजर का कहना है कि शख्स नदी में खड़ा था, वरना आज ‘फायर-फिश’ की नई रेसिपी दिखाई देती। एक शख्स का कहना है कि मछली ने अपना बदला ले लिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें