दशहरा मेले में हाथी का तांडव! चांदी का हौदा लादे सड़कों पर दौड़ा, गाड़ियों को तोड़ा
- फोटो : ANI
हाथी का वायरल वीडियो: 20 अक्तूबर को देशभर में धूमधाम से दशहरा का त्योहार मनाया गया है। इस दिन अलग-अलग जगहों पर रावण का पुतला जलाया जाता है। देशभर में लोग अपने-अपने तरीके से दशहरा मनाते हैं। भारत में कई जगहों पर भव्य तरीके से दशहरा मनाया जाता है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कर्नाटक के शिवमोग्गा में मैसूरू की तरह भव्य रूप से दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। अब इन दिनों शिवमोग्गा के दशहरा मेला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
शिवमोग्गा के दशहरा मेला में पारंपरिक पूजा पाठ में एक हाथी ने हिस्सा लिया है, लेकिन यह जानवर लोगों के जानलेवा साबित हो गया था। हाथी ने मेले में इतना उत्पात मचाया कि लोग इधर-उधर भागने के लिए मजबूर हो गए। हाथी ने आसपास मौजूद गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर मेले में बेकाबू हुए हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जम्बू सवारी कर्नाटक के शिवमोग्गा दशहरा उत्सव का मुख्य और सबसे भव्य आकर्षण है। सिर्फ इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस बार भी मेले में काफी भीड़ आई हुई थी। लेकिन इसके खत्म होते-होते सोमन्ना हाथी बेकाबू हो गया और सड़क पर जमकर आफत मचाई।
गंगा में आस्था के नाम पर ये क्या कर रहे हैं लोग? घाटों पर दिखने लगा कचरा; हरिद्वार की तस्वीरें बढ़ाएंगी चिंता
हाथी के चांदी का हौदा रखा हुआ है और हौदे को लेकर वो भागदौड़ करता रहा है। इसकी वजह से व्यस्त और तंग सड़क पर अफरातफरी मच गई और इंसानों के लिए तो जानलेवा हालात बन गए थे।
मां की तबीयत सुधरी तो युवक ने लिया दौड़कर 12 ज्योतिर्लिंग जाने का संकल्प, अब तक तय किया 8 हजार किमी का सफर
इस दौरान सड़कों के किनारे खड़े वाहन जैसे बाइक और कार को भारी नुकसान बुआ। आखिरकार फॉरेस्ट डिपार्टमेंट आया और हाथी को संभालना। वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि हाथी आजादी चाहता है। वो यह भारी भरकम चीजें लादकर आराम में बिल्कुल नहीं है।