फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फ्लाइट में इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ का हुआ ऐसा स्वागत, दिल जीत लेगा वायरल वीडियो

Fri, 01 Sep 2023 11:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडिगो एयरलाइंस की एक एयरहोस्टेस ने यात्रियों को फ्लाइट में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ के होने की जानकारी दी, जिसके बाद पूरा विमान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
Isro Chief S Somnath - फोटो : Instagram/freebird_pooja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Isro Chief S Somnath: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिग के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के वैज्ञानिकों की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ की हर कोई तारीफ कर रहा है और वह सुर्खियों में बने हुए हैं। वह जहां जा रहे हैं, वहां उनका लोग दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। गुरुवार को इंडिगो की फ्लाइट में एस सोमनाथ यात्रा कर रहे थे। फ्लाइट में उनको देखकर यात्री और एयरलाइंस क्रू उत्साहित हो गए। 

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस की एक एयरहोस्टेस ने यात्रियों को फ्लाइट में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ के होने की जानकारी दी, जिसके बाद पूरा विमान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एयरहोस्टेस ने घोषणा की कि देश के राष्ट्रीय नायकों का हमारी फ्लाइट में होना हमेशा गर्व की बात होती है। 

हमारी फ्लाइट में आज इसरो के चीफ एस सोमनाथ यात्रा कर रहे हैं। उनके मौजूद होने से हम सभी बेहद प्रसन्न हैं और उनका स्वागत करते हैं। मिस्टर एस सोमनाथ आपका हमारी फ्लाइट में मौजूद होना हम सभी को गौरवान्वित कर रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद। इसके बाद एक दूसरे केबिन क्रू ने उन्हें खास तोहफा दिया।
विज्ञापन


Mysterious Places: दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहें, आज तक नहीं सुलझाई जा सकीं पहेली, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

फ्लाइट में एस सोमनाथ को अपने पास देखकर एयरलाइंस क्रू और यात्री बहुत खुश दिख रहे थे। एस सोमनाथ ने मुस्कुराकर यात्रियों का स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को (@freebird_pooja) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। यह वीडियो देखकर यूजर्स को गर्व महसूस हो रहा है। 



Earth Like Exoplanets: धरती जैसे हैं ये आठ ग्रह, भविष्य में बन सकते हैं इंसान का दूसरा घर, जानिए इनके बारे में

इसरो के वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया था। देश के वैज्ञानिकों ने वो कारनामा कर दिखाया, जो अभी तक किसी ने नहीं किया था।  दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत, दुनिया का पहला देश बन गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें