फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: सड़क पर रेस लगाते दुर्लभ हिमालयी भूरे भालुओं का वीडियो वायरल, देखकर सोशल मीडिया पर जनता हैरान

Tue, 12 May 2026 04:16 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

VIral Video: सोशल मीडिया विलुप्त प्रजातियों में शामिल भूरे रंग के हिमालयी भालुओं का वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। दो भूर रंग भालू सड़क रेस लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
सड़क पर रेस लगाते दुर्लभ हिमालयी भूरे भालुओं का वीडियो वायरल - फोटो : एक्स/ @_fluxfeeds
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर लुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल भूरे रंग के हिमालयी भालुओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं। भारत में भालू की यह दुर्लभ प्रजाति लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पाई जाती है। ठंडे इलाके में हिमालयी भालू रहते हैं। इनका रंग सुनहरा और हल्का भूरा होता है। यह इंसानों से दूर रहना पसंद कर करते हैं, जिसकी वजह से सड़क पर घूम रहे इन भालुओं के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में भालुओं को सड़क पर उछलते-कूदते देखा जा सकता हैं। उन्हें सड़क पर दौड़ता हुआ देखकर एक तरफ लोग आंनद ले रहे हैं, तो दूसरी लुप्त प्रजाती के भालुओं को ऐसे सड़क पर देखकर सवाल भी कर रहे हैं। यह भालू स्वाभाव से शर्मीले होते हैं, जो सड़क पर दौड़ रहे हैं। 

गाड़ी से जा रहे शख्स ने भालुओं के इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया है और आगे चला है। इस बीच दोनों भालू अपनी पूरी ताकत लगाकर दौड़ रहे हैं। बर्फ से आधे ढके पहाड़ों के बीच हिमालयी भालुओं के दौड़ना का यह दुर्लभ नजारा है। माना जाता है कि हिमालयी भालू सिर्फ बर्फीले और ऊंचाई वाले इलाकों में ही जिंदा रह सकते हैं।
विज्ञापन


Queen of Language: भारत की ये भाषा है 'क्वीन ऑफ लैंग्वेज', एआई के क्षेत्र में भी है बड़ी अहमियत

भारत के अलावा भालुओं की यही लुप्त प्रजाति पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान और देवसाई नेशनल पार्क में भी अच्छी संख्या में मिलती है। जलवायु परिवर्तन और गैरकानूनी शिकार की वजह से भारत में यह बहुत कम बचे हैं। इंसानों के दखल और इनके प्राकृतिक आवास के नुकसान की वजह से यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है।
 

Viral: गांव के बच्चों की जुगाड़ कार देख सचिन तेंदुलकर भी हुए हैरान, वीडियो शेयर कर की खूब तारीफ

हिमालयी भूरे भालू पूरी सर्वाहारी होते हैं। यह घास, जड़ें, बेरीज, फल, कीड़े, छोटे-मोटे जानवर और कभी-कभी मांस भी खाते हैं। इनके पास जाना खतरनाक हो सकता है, क्योकि यह खतरा महसूस होने पर हमला भी कर सकते हैं। 

इन्हें क्यूट मानकर इनके पास जाना खतरनाक भी हो सकता है। क्योंकि अपनी सुरक्षा में यह हमला भी कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें