फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे पर खाना बनाती दिखी नन्ही बच्ची, मासूम ने लोगों को किया भावुक, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 22 Sep 2026 05:49 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर खाना बनाती एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मासूम बच्ची चूल्हे पर रोटी बनाती दिख रही है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। 
विज्ञापन
चूल्हे पर खाना बनाती दिखी नन्ही बच्ची, मासूम ने लोगों को किया भावुक - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर भावुक करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक मासूम बच्ची का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में दिख रही बच्ची बेहद कम उम्र की लग रही है। उसके हाथों में बेलन दिख रहा है और वो रोटियां बनाती नजर आ रही है। बच्ची पूरे ध्यान से रोटियां बना रही है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जहां इस उम्र में बच्चे खेल-कूद और पढ़ाई करते हैं, तो वहीं यह बच्ची घर का काम संभालती नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची को रोटी बना बनाना अच्छे से आता है। वह कभी रोटी पर ध्यान दे है तो कभी आटे की तरफ देखकर अपना काम करने में लगी है। कैमरे की तरफ देखती है और वह फिर अपने काम में लग जाती है।

भावुक कर रहा है वीडियो 

छोटी बच्ची को इस उम्र में बड़ों का काम करता देख लोग भावुक हो रहे हैं। मासूम बच्ची इस उम्र में जिस तरह चूल्हे के पास बैठकर खाना बना रही है, उसे देखकर लोग अपने-अपने अनुभवों को याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग चर्चा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अल-नीनो ने तोड़ा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया में अब आएगी तबाही! क्या होगा भारत पर असर



दुबई बीच पर बांग्लादेशी शख्स का वीडियो वायरल, विदेशी महिलाओं के साथ कर रहा था ऐसी हरकत

बच्ची के इस वीडियो में बचपन की मासूमियत के साथ जिंदगी की अलग तस्वीर भी नजर आ रही है। वीडियो को देखकर कुछ लोग बच्ची की मेहनत और आत्मनिर्भरता की सराहना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बच्ची के बचपन को लेकर चिंता जताई है। 

क्या आने वाली है तबाही? धरती के करीब घूम रहे 40 हजार एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बच्ची की मासूमियत और उसके काम की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस खेलने-कूदने की उम्र में बच्ची घर का संभाल रही है, जो बहुत बड़ी बात है। 


.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें