फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी और ताजी समझकर मत खरीदना सब्जियां, मिलावट करती नजर आई महिला, वायरल वीडियो देखकर भड़के लोग

Tue, 20 Oct 2026 06:19 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक सब्जी मंडी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला परवल को हरा करने के लिए उस रंग लगा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
हरी और ताजी समझकर मत खरीदना सब्जियां, मिलावट करती नजर आई महिला - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में लोग हरी सब्जियां देखकर मान लेते हैं कि वो ताजी होगी और खरीद लेते हैं। लेकिन यह चमक और हरा रंग असली न होकर कभी-कभी नकली होता है। कई दुकानदार ऐसे हैं, जो पुरानी सब्जियों को रंग और अन्य तरीकों से चमका देते हैं और बेचते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला परवल पर हरा रंग लगाती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सब्जियों में मिलावट और लोगों की सेहत को लेकर बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन


परवल को रंगने का वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो देखने पर किसी सब्जी मंडी का लग रहा है। एक महिला जमीन पर बैठी है और उसके पास हरे रंग से भरी बाल्टी रखी हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि परवल पर महिला इस रंग को लगा रही है। इसके बाद सब्जियों को अलग रखती दिख रही है।

वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि परवल को ज्यादा हरा और ताजा दिखाने के लिए रंगा जा रहा है। हालांकि, वीडियो की वास्तविक जगह, समय और इस्तेमाल किए गए पदार्थ की पुष्टि के बिना यह कह पाना कठिन है कि उसमें कौन-सा केमिकल मौजूद है। फिर भी, अगर खाद्य पदार्थों को आकर्षक दिखाने के लिए रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह लोगों की सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय है और खतरनाक भी है। 
विज्ञापन


सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है मिलावट

सब्जियों में इस्तेमाल होने वाला कोई भी अनजान केमिकल शरीर केलिए नुकसानदायक हो सकता है। जोखिम इस बात पर निर्भर करता है कि कौन-सा पदार्थ इस्तेमाल किया गया है और उसकी मात्रा कितनी है। किसी ने उसका सेवन कितने समय तक किया गया है। दूषित या मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सिर्फ चमकदार रंग देखकर सब्जियों को ताजा मान लेना सही नहीं है। इसलिए सब्जी खरदीते समय हमेशा उसकी जांच करनी चाहिए। 

दशहरा 2026: इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, क्यों नहीं किया गया था अंतिम सस्कार? जानिए क्या है रहस्य
 

सब्जी खरीदते समय रखें खास ध्यान

अगर सब्जी का रंग असामान्य दिखे और सब्जी का रंग जरूरत से ज्यादा चमकीला हो, तो सावधानी बरतनी चाहिए। सतह को गौर से देखें सब्जियों पर रंग के धब्बे, असामान्य परत या चिपचिपापन दिखे तो उसे खरीदने से बचें।

किचन में लगी थी भयानक आग, महिला के लिए देवदूत बनकर पहुंचा डिलीवरी एजेंट, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

पकाने से पहले सब्जियों को अच्छी तरह धोना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बाहरी सतह को हल्के हाथ से रगड़ें। घर पर जांच करने के लिए सफेद रुई से सब्जी की सतह पोंछने पर रंग उतरना संदेह पैदा कर सकता है, लेकिन इससे मिलावट की पक्की पुष्टि नहीं होती। 

यूरोप पर होगा इस्लाम का राज! बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हो रही वायरल

सब्जियां खरीदते समय सिर्फ उनके रंग पर सिर्फ भरोसा नहीं करना चाहिए। गंध, बनावट और ताजगी पर भी ध्यान देना चाहिए। किसी सब्जी में रंग लगाए जाने या मिलावट का संदेह हो, तो उसका सेवन न करें और संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दें। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें