फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में शाम 5 बजे खाली हो जाते हैं ऑफिस, भारतीय महिला ने बताया वहां का वर्क कल्चर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Sun, 22 Nov 2026 10:40 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हैम्बर्ग में रहने वाली एक भारतीय महिला ने जर्मनी के ऑफिस कल्चर के बारे में बताया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। महिला ने बताया है कि जर्मनी 5 बजे तक पूरा आॅफिस खाली हो जाता है। 
विज्ञापन
जर्मनी में शाम 5 बजे खाली हो जाते हैं ऑफिस, भारतीय महिला ने बताया वहां का वर्क कल्चर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के अलग-अलग देशों में काम करने का तरीका और ऑफिस कल्चर अलग-अलग है। कुछ देशों में देर तक ऑफिस में रुकना आम बात है, तो कई जगहों पर कर्मचारी निर्धारित समय पर काम खत्म कर घर लौटने को प्राथमिकता देते हैं। जर्मनी भी ऐसे ही देशों में शामिल है, जहां वर्क लाइफ बैलेंस को काफी महत्व दिया जाता है। हाल ही में हैम्बर्ग में रहने वाली एक भारतीय महिला ने जर्मनी के ऑफिस कल्चर से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


शाम 5 बजते ही ऑफिस से निकल जाते हैं कर्मचारी

भारतीय महिला का नाम सना शेख है, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर करीब 26 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि जर्मनी में ज्यादातर कर्मचारी सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच ऑफिस पहुंचते हैं और अपना काम पूरा करके समय पर घर लौट जाते हैं। उनके मुताबिक, कुछ कर्मचारी शाम 4 बजे से ही ऑफिस छोड़ना शुरू कर देते हैं, जबकि ज्यादातर लोग 5 बजे तक निकल जाते हैं। इसके बाद ऑफिस में गिने-चुने लोग ही दिखाई देते हैं। यहां देर तक ऑफिस में बैठे रहने को मेहनत या काम के प्रति समर्पण का पैमाना नहीं माना जाता। कर्मचारियों के लिए काम के साथ परिवार, आराम और निजी जिंदगी को समय देना भी जरूरी समझा जाता है।

10 मिनट देर से खत्म हुई मीटिंग, तो खाली मिला ऑफिस

सना ने अपने साथ हुई एक दिलचस्प घटना के बारे में भी बताया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी एक मीटिंग शाम 5 बजे खत्म होनी थी, लेकिन बातचीत करीब 10 मिनट तक और चलती रही। जब वह मीटिंग के बाद अपनी सीट पर वापस पहुंचीं, तो पूरा ऑफिस लगभग खाली हो चुका था। सभी कर्मचारी बिना किसी अतिरिक्त औपचारिकता के अपने घर जा चुके थे। सना के मुताबिक, जर्मनी में लोग ऑफिस के निर्धारित घंटे पूरे होने के बाद घर जाने में संकोच नहीं करते। उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि दूसरे कर्मचारी अभी काम कर रहे हैं या बॉस उनके जल्दी जाने के बारे में क्या सोचेंगे।
विज्ञापन


4 दिन तक नॉनस्टॉप 5700 किमी की उड़ान, बिना रुके मणिपुर से सोमालिया पहुंचा अमूर बाज, वैज्ञानिक भी हैरान  

बिल्लियों के लिए ऐसा प्यार, खर्चे उठाने के लिए महिला ने बेच दी कार और शादी की अंगूठी, कहानी कर देगी हैरान 





हिंदी नहीं जानता NRI बच्चा, फिर भी गाया 'जब जिद पे आ गईं पार्वती' गाना, रशियन मां का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल

'भारत में समय पर निकलने पर सुनने पड़ते हैं ताने'

सना ने जर्मनी के ऑफिस कल्चर की तुलना भारतीय कामकाजी माहौल से भी की। उन्होंने बताया कि भारत में कई ऑफिसों में अगर कोई कर्मचारी समय पर घर जाने के लिए निकलता है, तो उसे हॉफ डे ले रहे हो क्या? जैसे ताने सुनने पड़ सकते हैं। इसके उलट जर्मनी में तय समय पर काम खत्म करके घर जाना बिल्कुल सामान्य माना जाता है। सना की इस तुलना ने भारतीय कॉर्पोरेट कल्चर में काम के घंटों और कर्मचारियों की निजी जिंदगी को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। कई लोगों का मानना है कि कर्मचारी की मेहनत का आकलन उसके ऑफिस में बिताए गए समय से नहीं, बल्कि उसके काम की गुणवत्ता और जिम्मेदारी से होना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें