फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला ने पति से छिपाकर रखे 12 लाख रुपये, चूहों ने कुतर दिए नोट, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Mon, 24 Aug 2026 04:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने पति से छिपाकर लगभग 12 लाख रुपये जमा किए थे, जिन्हें चूहे कुतर गए। 
विज्ञापन
महिला के जमा किए 12 लाख को कुतर गए चूहे - फोटो : @arunruby08
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rats Gnaw Away Woman 12 Lakh Rupees Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने कथित तौर पर करीब आठ साल तक अपने पति से छिपाकर ट्रंक में लगभग 12 लाख रुपये जमा किए थे। जिन्हें चूहों ने कुतर दिया।  

 

विज्ञापन

महिला ने वर्ष 2019 के आसपास थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर उन्हें ट्रंक में रखना शुरू किया था। समय के साथ उसकी बचत बढ़ती गई और यह रकम करीब 12 लाख रुपये तक पहुंच गई। महिला ने इस बचत की जानकारी अपने पति को भी नहीं दी थी। वह भविष्य में इसी रकम से अपने लिए सोने के आभूषण खरीदने की योजना बना रही थी।

Viral Video: सरसों के तेल से भरे टैंक में नहाया शख्स, बाल धोकर बदन भी रगड़ा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
विज्ञापन



कई वर्षों तक ट्रंक बंद रहने के बाद जब महिला ने अपनी बचत का इस्तेमाल करने के बारे में सोचा और उसे खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। नोटों की गड्डियां चूहों ने जगह-जगह से कुतर दी थीं। कई नोट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे, जबकि कुछ के सिर्फ टुकड़े ही बचे थे। महिला की वर्षों की बचत का यह हाल देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए।
 

 

मामला सामने आने के बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद दोनों ने ट्रंक खोलकर उसमें रखे बचे हुए नोटों और उनके टुकड़ों को बाहर निकाला। आसपास के लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त नोटों को छांटने का प्रयास किया गया और जो नोट कुछ हद तक सुरक्षित थे, उन्हें अलग किया गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि चूहों के कुतरने से जमा की गई रकम का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह खराब हो चुका था। वर्षों की बचत को इस हालत को देखकर महिला और उसका परिवार काफी परेशान नजर आया।

 

वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई यूजर्स घटना पर हैरानी जता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। 


Viral Video: जिसे लोग पागल कहकर दूर रहते थे, बच्ची ने उसी की कलाई पर बांधी राखी, दिल छू लेगा वीडियो

Viral Video: जेब्रा के झुंड में घुसी शेरनी, कमजोर कड़ी पहचानकर पलट दिया पूरा खेल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें