फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: ऋषभ पंत ने किस मामले में कप्तान गिल को पीछे छोड़ा? श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेलकर हुए सबसे आगे

Mon, 24 Aug 2026 03:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ जारी कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। पंत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोमवार को टेस्ट रिकॉर्ड बुक में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही पंत कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़कर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

 

श्रीलंका के खिलाफ खेली शानदार पारी
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए, जिसके बाद वह केशारा नुवान्था का शिकार बने। इस पारी के साथ ही डब्ल्यूटीसी में पंत के अब 42 टेस्ट मैचों में 2948 रन हो गए हैं। उन्होंने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इतने ही मैचों में 2,917 रन दर्ज हैं। इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 40 टेस्ट मैचों में 2,716 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (50 मैचों में 2,675 रन) चौथे और विराट कोहली (46 मैचों में 2,617 रन) पांचवें स्थान पर हैं। वर्तमान भारतीय खिलाड़ियों में युवा यशस्वी जयसवाल 30 टेस्ट मैचों में 2,588 रनों के साथ इस सूची में उनके बाद आते हैं।

धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
पंत के लिए यह रिकॉर्ड पारी एक ही मैच में हासिल की गई दूसरी बड़ी उपलब्धि रही। इससे पहले इस पारी के दौरान उन्होंने विदेशी या तटस्थ टेस्ट मैचों में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिग्गज एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। पंत ने इस श्रेणी में 2,500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और धोनी के 2,496 रनों के आंकड़े को पार कर गए हैं। पंत ने यह मुकाम लगभग 42 के शानदार औसत से हासिल किया है, जबकि धोनी का औसत 32.84 का था।
विज्ञापन

मैच में बारिश का साया
मैच की बात करें तो भारत ने दूसरे दिन पहली पारी में आठ विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। फिलहाल बारिश के कारण खेल काफी देर से रुका हुआ है। ध्रुव जुरेल शतक के करीब हैं और 95 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें