फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मेट्रो में कैमरा खोलकर नौटंकी करते दिखे अंकल, लोगों ने कहा-मर्द जात की तरफ से मैं माफी मांगता हूं

Thu, 15 May 2025 12:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Metro Train Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया यूज करते हैं तो आपने भी इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इन क्लिप्स में अक्सर लोग अलग-अलग गानों पर डांस करते हैं और साथ में सफर कर रहे यात्री उनकी हरकतों से असहज हो उठते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
 
विज्ञापन
मेट्रो में डांस करते दिखे अंकल - फोटो : इंस्टाग्राम @sanju.jai.18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो का इस्तेमाल आमतौर पर लोग तेजी और आरामदायक सफर के लिए करते हैं, लेकिन आजकल कुछ लोगों के लिए यह सिर्फ एक यात्रा का माध्यम नहीं रह गया है। कई लोग मेट्रो को अब इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की जगह की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। मेट्रो में यात्रा के दौरान कई बार लोग डांस करते या नौटंकी करते हुए वीडियो बनाते नजर आते हैं। इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अनगिनत वीडियो से हो जाती है। अगर आप सोशल मीडिया यूज करते हैं तो आपने भी इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। इन क्लिप्स में अक्सर लोग अलग-अलग गानों पर डांस करते हैं और साथ में सफर कर रहे यात्री उनकी हरकतों से असहज हो उठते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो फिर से वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के कोच में कई लोग बैठे हैं, तभी एक सज्जन, जो काफी अच्छे कपड़े पहने हुए हैं और आंखों पर काले रंग का चश्मा लगाए हुए हैं, अचानक डांस करना शुरू कर देते हैं। वह 'तुमसे मिलने का इरादा है' नामक बॉलीवुड गाने पर थिरकते नजर आते हैं। उनके डांस का वीडियो वहीं कोच में बैठी कुछ लड़कियां बना रही होती हैं। एक लड़की अपने मुंह पर हाथ रखकर अपनी हंसी रोकने की कोशिश करती है, जबकि दूसरी लड़की अपना चेहरा दूसरी दिशा में कर लेती है, ताकि वह कैमरे में न आए।
 


यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर sanju.jai.18 नामक अकाउंट से अपलोड किया गया है। लेख लिखे जाने तक इसे 78 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस पर यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, “भाई, मुझे शर्म क्यों आ रही है?” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कल से मेट्रो में एक डंडा लेकर जाऊंगा।” एक तीसरे यूजर का कहना था, “शर्म तो बाद में बहुत आती होगी।” एक और कमेंट में लिखा गया, “मौत इससे बेहतर है।” वहीं एक यूजर ने लिखा, “संपूर्ण मर्द जात की तरफ से मैं माफी चाहता हूं।” लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो भले ही सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहे हों, लेकिन इनकी वजह से यात्रा कर रहे बाकी यात्रियों को परेशानी जरूर होती है। सवाल यह उठता है कि क्या सार्वजनिक जगहों पर ऐसी चीजें करना सही है?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें