फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: कछुए को जिंदा खा गई खतरनाक छिपकली, फिर पहन लिया खोल, भयानक रूप देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Wed, 19 Oct 2022 07:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में एक विशालकाय छिपकली (कोमोडो ड्रैगन) नजर आ रही है। यह छिपकली एक कछुए को खा गई है और उसके ऊपरी कवच को पहनकर समुद्र किनारे घूम रही है।
विज्ञापन
विशालकाय छिपकली ने कछुए को खाया - फोटो : Twitter @fasc1nate
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। आए दिन इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। 
विज्ञापन


इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में एक विशालकाय छिपकली (कोमोडो ड्रैगन) नजर आ रही है। यह छिपकली एक कछुए को खा गई है और उसके ऊपरी कवच को पहनकर समुद्र किनारे घूम रही है। यह वायरल वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में खौफ बैठ गया है, क्योंकि इसे देखने के बाद कोई भी डर सकता है। 

साल 2019 का ये वीडियो सिर्फ 19 सेकेंड का है जिसमें दिख रहा है कि विशालकाय छिपकली (कोमोडो ड्रैगन) बाहर आते दिख रही है और उसके चेहरे पर कछुए का कवच है। जब कोमोडो ड्रैगन बाहर आता है, तो अपना सिर हिलाता है जिसके बाद उसका चेहरा नजर आता है। शायद ही लोगों ने पहले कभी कोमोडो ड्रैगन को कछुए को खाते देखा हो। इस वीडियो को अभी तक तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन


Baba Vanga Prediction: क्या शुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? दुनिया को डरा रही बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी

इससे पहले भी कोमोडो ड्रैगन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में वह हिरण के बच्चे को निगलते हुए देखा गया। इस विशालकाय छिपकली को देखकर सच में लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस कोमोडो ड्रैगन ने लोगों को डायनासोर की याद दिला दी है। 

Weird Traditions: यहां पर किसी की मौत होने पर महिलाओं की काट दी जाती है अंगुली, जानें इस परंपरा के बारे में

इस हैरान करने वाले वीडियो को ट्विटर पर @fasc1nate नाम के अकाउंट से 17 अक्टूबर को शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन लिखा है कि विशालकाय छिपकली ने पहले कछुए का शिकार किया और उसको खाने के बाद कवच को पहन लिया। इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें