फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: लोगों के बाजू पर कैसे बना ये रहस्यमयी निशान, आखिर मिल गया इस सवाल का जवाब

Thu, 28 Sep 2023 06:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 1950 में पूरी दुनिया में टीबी की बीमारी ने तबाही मचा रखा था। इस बीमारी की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि इस बीमारी से बचाव के लिए जल्द ही वैक्सीन बन गई थी।
विज्ञापन
vaccine mark on body - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab-Gajab: कई लोगों के शरीर पर कोई न कोई निशान होता है। कई लोगों के शरीर यह निशान जन्म के साथ ही होते हैं, तो कई लोगों के शरीर पर चोट के निशान होते हैं। लेकिन आपने कई लोगों के बाजू पर एक तरह का निशान देखा होगा? देखकर आपके मन में सवाल खड़ा होता होगा है कि आखिर यह निशान किस चीज का है? माना जाता है कि यह निशान दुनिया की आधी आबादी के शरीर पर है। 

विज्ञापन


हम आपको आज बताते हैं कि आखिर यह निशान किस चीज का है। कैसे और क्यों बनता है? यह निशान इस बात का सबूत है कि इंसान ट्यूबरक्युलोसिस यानी टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से इम्यून है। टीबी से बचाने वाले एक इंजेक्शन के लगवाने से इंसान के शरीर पर यह बनता है। वर्तमान समय में आपने कई लोगों के बाजू पर यह निशान देखे होंगे। कई लोगों के शरीर पर यह निशान बना है। हालांकि अधिकतर लोगों को इसके पीछे की वजह का पता नहीं है। 

Haunted Island: इस आइलैंड पर है ''भूतों का बसेरा'', जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, यहां दफन हैं कई रहस्य
विज्ञापन


दरअसल, साल 1950 में पूरी दुनिया में टीबी की बीमारी ने तबाही मचा रखा था। इस बीमारी की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि इस बीमारी से बचाव के लिए जल्द ही वैक्सीन बन गई थी। वैक्सीन के इंजेक्शन के कारण लोगों के शरीर पर यह निशान रह गया। 

Shukrayaan: शुक्र ग्रह के रहस्यों को जानेगा इसरो, भयानक गर्मी और एसिड की बारिश के बीच ऐसे काम करेगा शुक्रयान

इस वैक्सीन के कारण लोग टीबी से बचने के लिए इम्यून हो जाते हैं। हालांकि इस वैक्सीन में थोड़ा सा वायरस होता है। वैक्सीन के साथ शरीर के अंदर जाने पर यह शरीर को वायरस से लड़ना सिखाता है।
Science News: अंतरिक्ष में दिखी रहस्यमयी वस्तु, इसमें आ जाएंगे 6500 करोड़ सूरज, जेम्स वेब ने ली तस्वीर

हालांकि इस वैक्सीन का एक साइडइफेक्ट होता है। इस इंजेक्शन को शरीर में जैसे ही लगाया जाता है, वैसे ही बॉडी एक अल्सर बन जाता है। बाद में इस दाग के तौर पर जीवनभर के लिए रह जाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें