फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस शख्स को सिर्फ सोने के लिए मिली 5 साल तक सैलरी! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 25 Dec 2021 11:52 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला ,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस शख्स को सिर्फ सोने के लिए मिली 5 साल तक सैलरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सोशल मीडिया पर आज कल लोग अपने जीवन से जुड़ी घटनाएं शेयर करते हैं। एक शख्स ने ऑनलाइन शेयरिंग साइट Reddit पर अपने जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात बताई है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस शख्स ने अपनी नौकरी के अनुभव को शेयर किया है। उसने पांच साल तक नौकरी के दौरान कुछ नहीं किया, लेकिन उसकी सैलरी भी बढ़ती रही और प्रमोशन भी मिलता रहा। इस शख्स ने सोशल मीडिया साइट्स पर बताया है कि साल 2015 में उसने डाटा एंट्री के पद पर नौकरी की शुरुआत की थी। उसने बताया कि ईमेल से कुछ दस्तावेज भेजे जाते थे जिनकी सूचना को सिस्टम में फीड करना होता था। उसने आगे जो बातें बताई हैं वो और हैरान करने वाली हैं। शख्स ने बताया है कि वह रात भर काम नहीं करता था, लेकिन उसको इसका कोई नुकसान नहीं हुआ। उस शख्स ने बताया है कि वह अपनी नौकरी कैसे करता था।
विज्ञापन

2 of 5
इस शख्स को सिर्फ सोने के लिए मिली 5 साल तक सैलरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
उसका कहना है कि वह एक कोड के जरिए अपना पूरा काम कुछ मिनटों में कर देता था। इस शख्स ने इस कोड को एक फ्रीलांसर से विकसित करवाया था, क्योंकि उसको कोडिंग नहीं आती थी। उसने अपने दो महीने की सैलरी कोडिंग डेवलप कराने पर खर्च किया था। उसे सिर्फ इतना करना था कि वह एक घंटे में कितने ऑर्डर प्रोसेस करना है।
विज्ञापन

3 of 5
इस शख्स को सिर्फ सोने के लिए मिली 5 साल तक सैलरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कंपनी ने ट्रांसपोर्ट के पैसे बचाने के लिए शख्स को वर्क फ्राॅम होम करने की इजाजत दी थी। कोडिंग के बाद वह रात भर का काम सिर्फ 5 मिनट में कर लेता था। शख्स का कहना है कि वह कम्प्यूटर को चलाता था और छोड़ देता था। 

4 of 5
इस शख्स को सिर्फ सोने के लिए मिली 5 साल तक सैलरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Square
इसके बाद वह फिल्में देखता था या सो जाता था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसके नौकरी के दौरान प्रमोशन भी मिला और उसकी सैलरी भी बढ़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस शख्स को सिर्फ सोने के लिए मिली 5 साल तक सैलरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
सब कुछ सेट करने की वजह से उसने अपनी नौकरी भी नहीं छोड़ी और छुट्टी नहीं लेने की वजह से उसकी सैलरी भी बढ़ाई गई। उसका कोई साथी उसके बराबर काम करता था, तो वह कोड में बदलाव कर अपना काम बढ़ा लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें