कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज देखने के बाद ये कहना भी गलत नहीं होगा कि शौक अजीब चीज है। भारत में रोटी के साथ कई तरह की चीजें खाने का चलन रहा है, कभी घी, कभी गुड़, कभी अचार तो कभी चीनी या नमक-तेल। यह सब आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी किसी को शराब में रोटी डुबो-डुबोकर खाते हुए देखा है? शायद ही किसी ने ऐसा अनोखा और चौंकाने वाला नजारा देखा होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी रोक नहीं पा रहे। कई लोग इसे अपने दोस्तों में भी शेयर कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक आदमी नजर आता है, जो एक हाथ में शराब से भरा हुआ गिलास पकड़े हुए है और दूसरे हाथ में रोटी। वह रोटी को रोल की तरह मोड़कर शराब में डुबाता है और फिर आराम से खाता है, जैसे यह कोई आम खाना हो। खास बात यह है कि वीडियो के दौरान वह कैमरे की तरफ देखकर किसी से बातचीत करता भी दिखाई देता है। पूरे वीडियो की बैकग्राउंड में 'जिया जिया हो बिहार के लाला हो' गाना बज रहा है, जिससे यह सीन और भी एंटरटेनिंग हो जाता है।
हजारों लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट किए जाने के बाद से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को लाइक करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। कई यूजर्स ने इस वीडियो को अपने दोस्तों को टैग करते हुए मज़ाक में कहा कि यह तो बिल्कुल उनके जैसा ही है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी इस वीडियो को लेकर काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "ये बिहार है, यहां कुछ भी संभव है।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "बिहार हर दिन कुछ नया कर दिखा रहा है।" किसी ने चुटकी लेते हुए कहा, "ऐसा काम करने की हिम्मत सिर्फ एक बिहारी ही कर सकता है।" इस वीडियो ने लोगों को चौंकाने के साथ-साथ हंसाया भी है और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।