1. JN.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया उछाल
दक्षिण एशिया में कोविड के मामलों में उछाल ओमिक्रॉन JN.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया है। डॉक्टर बता रहे हैं कि वैरिएंट काफी है सक्रिय है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक वैरिएंट घोषित नहीं किया है।
2. चार दिन में ठीक हो जाता है व्यक्ति
मौजूदा कोविड मरीजों में आमतौर पर हल्के लक्षण आ रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति चार दिन में ठीक हो जाता है। इसके सामान्य लक्षण बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में कोविड के NB.1.8.1 व LF.7 वेरिएंट पाए गए, आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों में पुष्टि
5. गाजियाबाद और नोएडा में भी सामने आए मामले
दिल्ली के अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को नोएडा में कोरोना वायरस का पहला मरीज सामने आया। गाजियाबाद में भी अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं।
6. केरल में अब तक 273 मामले सामने आए
केरल में मई में अब तक कोरोना के 273 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने को निर्देश दिया है। राज्य ने अस्पतालों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। खांसी के लक्षण वाले मरीजों को चेहरा कवर करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: पांच दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, लेकिन कोविड डैशबोर्ड पर कोई अपडेट नहीं
9. ठाणे में 10 केस
महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले तीन दिनों में कोविड के 10 मामले सामने आ चुके हैं। यहां स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है।
10. आंध्र प्रदेश में भी अलर्ट पर अस्पताल
आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले में ज्यादा उछाल नहीं है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन, पीपीई किट, ट्रिपल लेयर मास्क की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कोविड प्रभावित देशों से लौटने वालों को जांच कराने की सलाह दी गई है।
संबंधित वीडियो