फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: दुनिया का इकलौता ऐसा देश, जहां लोग नहीं करते इंटरनेट का इस्तेमाल, आखिर क्या है वजह

Thu, 14 Aug 2025 11:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: इरिट्रिया दुनिया का इकलौता देश है, जहां पर लोग अपने लोग अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसकी गिनती दुनिया के सबसे छिपे में देश में होती है। इरिट्रिया पूर्वी अफ्रीका में रेड सी के किनारे पर स्थित है।
विज्ञापन
दुनिया का इकलौता ऐसा देश, जहां लोग नहीं करते इंटरनेट का इस्तेमाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: वर्तमान समय में लोगों इंटरनेट के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यात्रा से लेकर शिक्षा तक हर चीज इंटरनेट के बिना अधूरी है। थोड़ी देर के लिए इंटरनेट चला जाएगा, तो लोग परेशान हो जाते हैं। इंटरनेट लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश हैं, जहां आज भी इंटरनेट नहीं है। आपको यह जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन बिल्कुल सच है। 

विज्ञापन


इरिट्रिया दुनिया का इकलौता देश है, जहां पर लोग अपने लोग अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसकी गिनती दुनिया के सबसे छिपे में देश में होती है। इरिट्रिया पूर्वी अफ्रीका में रेड सी के किनारे पर स्थित है। इसके जिबूती, सूडा और इथोपिया पड़ोसी देश हैं। इरिट्रिया को अफ्रीका का नॉर्थ कोरिया भी कहा जाता है।

इरिट्रिया में तानाशाही सरकार है। करीब  1.17 लाख वर्ग किमी में फैले इस देश की कुल आबादी 35 लाख है। इरिट्रिया में ग्रिन्या, अरबी और अंग्रेजी बोली जाती है। कुशाइट और अफ़्रो-एशियाटिक भाषाएं भी बोली जाती हैं। इस देश की अपनी कोई आधिकारिक भाषा नहीं है। इरिट्रिया की राजधानी अस्मारा है, जिसे लिटिल रोम भी कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि यहां पर इतालवी आर्किटेक्चर के शानदार नमूने दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


NASA Mars: नासा के रोवर ने भेजी मंगल ग्रह की ऐसी फोटो, देखकर हैरत में पड़े वैज्ञानिक

आजाद होने के बाद इस देश में कभी चुनाव नहीं हुए। 1993 से इस देश में इसायस अफेवेर्की ही राष्ट्रपति हैं। इस देश पर इथियोपिया और इटली का लंबे समय तक शासन रहा है। 1962 में इरिट्रिया का इथियोपिया में विलय हो गया। 1993 में इथियोपिया आजाद हुआ। 

Viral Video: बर्थडे केक काटने के लिए मुंह के पास ले गया शख्स, तभी अचानक से हो गया धमाका, वीडियो वायरल

क्यों नहीं मोबाइल में इस्तेमाल करते हैं इंटरनेट? 

इरिट्रिया दुनिया का इकलौत देश है, जहां पर आज भी इंटरनेट नहीं है। इस देश के सिर्फ एक फीसदी लोग इंटरनेट का इस्तेनाल करते हैं। यहां पर लोग अपने घरों में इंटरनेट नहीं चला सकते हैं। यहां पर इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए जगह-जगह पर कैफे बनाए गए हैं। जहां पर मोबाइल में वाई-फाई से इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन स्पीड 2G से भी कम होती है। इस देश में अधिकतर लोग इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते हैं, क्योंकि कैफ में एक घंटे का चार्ज 100 रुपये हैं। यहां कि आर्थिक स्थिति अच्छी है, जिसकी वजह से कम लोग इंटरनेट चलाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें