फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अब कोई नहीं कहेगा पापा की परी उड़ गई, लड़की ने लहराते हुए चलाई बेहतरीन स्कूटी, लोग रह गए दंग

Thu, 15 May 2025 04:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Scooty Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की को स्कूटी चलाते हुए देखा जा सकता है। फर्क यह है कि वो स्कूटी को बेहद स्टाइल और आत्मविश्वास के साथ लहराते हुए चला रही है।
विज्ञापन
स्कूटी लहराती लड़की का वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @paagalworldfull
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जिसमें कोई लड़की स्कूटी चलाते हुए कुछ न कुछ गलती करती नजर आती है। अधिकतर मामलों में वे या तो किसी चीज से टकरा जाती हैं या फिर गिर पड़ती हैं। फिर वही होता है वीडियो वायरल होता है और लोग जमकर मजे लेते हैं, मीम्स बनते हैं और कमेंट सेक्शन में तंज कसे जाते हैं। ऐसे में लोग इन लड़कियों को पापा की परी उड़ गई कहकर बुलाते हैं। हालांकि, कई ऐसी लड़कियां भी हैं, जो बेहतरीन स्कूटी चलाती हैं। इस बार का वीडियो बाकी सबसे बिल्कुल अलग है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को देखकर न सिर्फ हैरान हैं, बल्कि तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की को स्कूटी चलाते हुए देखा जा सकता है। फर्क यह है कि वो स्कूटी को बेहद स्टाइल और आत्मविश्वास के साथ लहराते हुए चला रही है। आमतौर पर ऐसा करते समय संतुलन बिगड़ने का खतरा होता है, लेकिन इस लड़की ने ना तो नियंत्रण खोया, ना ही किसी को टक्कर मारी और ना ही खुद गिरी। यह देखना लोगों के लिए चौंकाने वाला था क्योंकि अब तक के ट्रेंड के हिसाब से तो कुछ गलत होना तय माना जाता था।




लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को इंस्टाग्राम पर paagalworldfull नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 76 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अरे जाकर जेंडर चेक कर ले," तो दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "थोड़ी देर और चलाती तो उड़ जाती।" तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "मुझे यकीन नहीं हो रहा, ये पापा की परी ही है ना?" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "पूरा वीडियो देखना चाहिए था, मुझे यकीन है आगे चलकर गिरी होगी।" एक यूजर ने तो शक जाहिर करते हुए कहा, "ये औरत के कपड़ों में कोई मर्द लग रहा है।"
विज्ञापन


लड़की के स्किल्स की हो रही है तारीफ
बता दें कि लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह यह वीडियो ना केवल वायरल हो गया है बल्कि लोगों की सोच को भी पलट रहा है। जहां पहले ऐसे वीडियो मजाक का जरिया बनते थे, अब एक लड़की की बेहतरीन स्कूटी कंट्रोलिंग स्किल्स सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें