फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़की ने सोचा प्रपोज करेगा लड़का, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 04 May 2025 02:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बिस्किट खा रही है। इस दौरान उसके पास एक लड़का पहुंचता है। लड़की से लड़का बिस्किट मांगता है। लड़की कुछ देर सोचती है और सवाल करती है कि क्या वो उसे जानती है? 
विज्ञापन
लड़की ने सोचा प्रपोज करेगा लड़का, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Instagram/bridal_lehenga_designn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी बेहद हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। इसके साथ ही यह वीडियो लोगों को सीख देने वाला भी है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक लड़का और लड़की से जुड़ा है। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बिस्किट खा रही है। इस दौरान उसके पास एक लड़का पहुंचता है। लड़की से लड़का बिस्किट मांगता है। लड़की कुछ देर सोचती है और सवाल करती है कि क्या वो उसे जानती है? 

लड़का न में जवाब देता है और कहता है कि उसकी मां ने ऐसा करने के लिए कहा था। कोई भी अच्छा काम करने से पहले कुछ मीठा खा लेना चाहिए। लड़की काफी खुश होती है और उसे बिस्किट खाने को दे देती है। फिर लड़के से लड़की अच्छे काम के बारे में पूछती है।
विज्ञापन




Indian Army: इस भारतीय सैनिक पर पाकिस्तान ने रखा था 50 हजार का इनाम, जानिए ब्रिगेडियर उस्मान की वीरता की कहानी

लड़के ने बताया कौन सा अच्छा काम करने वाला है?

लड़के से लड़की उस अच्छे काम के बारे में पूछती है। लड़का भी खुशी-खुशी बताता है कि मुझे आपका चेन चुराना है। सिर्फ इतना सुनने के बाद लड़की खुश हो जाती है। कुछ देर पर तक लड़की प्रैंक के बारे में सोच रही थी, लेकिन वैसा कुछ नहीं था। लड़की को उम्मीद थी कि लड़का उसे प्रपोज करेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके उलट कुछ ऐसा होता है कि लड़की के होश उड़ जाते हैं। 

Zara Hatke: 20 साल तक खुद को जहरीले सांपों से कटवाया, वैज्ञानिकों ने शख्स के खून से किया ऐसा प्रयोग, दुनिया भी हुई हैरान

वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

दरअसल, लड़का सच में लड़की की चेन चुराकर भाग जाता है। वीडियो में इस नजारे को देखकर खूब हंसेंगे आप। वीडियो को इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि यह वीडियो देखकर लगता है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें