बिल्ली के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री लेता छात्र
- फोटो : @shutupnaval
बिल्ली के साथ डिग्री लेते छात्र का वायरल वीडियो: कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद डिग्री हासिल करने का दिन हर छात्र के लिए बेहद खास होता है। कन्वोकेशन समारोह में स्टेज पर पहुंचकर डिग्री लेना, प्रोफेसरों से मिलना और उस खास पल को तस्वीरों में कैद करना छात्रों के लिए यादगार अनुभव बन जाता है, जिन्हें वे लंबे समय तक संजोकर रखते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक छात्र ने अपने ग्रेजुएशन के इस खास पल को कुछ इस अंदाज में यादगार बनाया कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
नेपाल में आई भीषण तबाही के बीच भी टिका रहा यह हरा मकान, लोग बोले- इंजीनियरिंग का कमाल या कुदरत का करिश्मा
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक छात्र अपनी पालतू बिल्ली को आराम से कंधे पर बैठाकर स्टेज की ओर बढ़ता है। जैसे ही वह डीन और प्रोफेसरों के पास पहुंचता है, बिल्ली को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस दौरान कुछ प्रोफेसर बिल्ली को प्यार से सहलाते नजर आते हैं, जबकि कुछ उसे देखकर दुलार करने लगते हैं।
वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पूरी सेरेमनी के दौरान बिल्ली बेहद आराम से छात्र के कंधे पर बैठी रही। उसने न तो कोई शरारत की और न ही छात्र को परेशान किया। उसे देखकर ऐसा लग रहा था, मानो यह ग्रेजुएशन सिर्फ छात्र का नहीं, बल्कि उसकी प्यारी साथी बिल्ली का भी खास दिन हो। कंधे पर बिल्ली बैठाकर डिग्री लेने पहुंचे छात्र के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
पहली बार समुद्र देख बुजुर्ग नहीं रोक पाए अपने आंसू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, वीडियो देख भावुक हुए लोग
2017 से गुल्लक में पैसे जोड़कर क्या मिला? वीडियो देख लड़की की हो रही जमकर तारीफ
छात्र का अपनी पालतू बिल्ली को ग्रेजुएशन के इस खास पल का हिस्सा बनाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसे देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इसे कन्वोकेशन नहीं, 'कैटवोकेशन' कहो। दूसरे शख्स ने लिखा- वह यह वीडियो अपनी बिल्ली को दिखाएगा, ताकि उसे पता चल सके कि दूसरी बिल्लियां भी डिग्री लेने कॉलेज जा रही हैं। वहीं कई यूजर्स ने इसे इंटरनेट पर देखे गए सबसे अच्छे वीडियो में से एक बताया।
वायरल वीडियो: शादी में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा, अनोखे सरप्राइज को देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग