फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: जमीन पर घूमने के बजाय पटाखों के ढेर में जा गिरी चकरी, फिर हुआ ऐसा धमाका कि फैल गई दहशत

Mon, 09 Nov 2026 02:18 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली की रात पटाखे जलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर कुछ लड़के पटाखे जला रहे हैं। इसी दौरान एक चकरी जलाते ही घूमने की जगह रखें पटाखों के बीच पहुंच जाती है और फिर एक के बाद धमाके होने लगते हैं। 
विज्ञापन
जमीन पर घूमने के बजाय पटाखों के ढेर में जा गिरी चकरी, फिर हुआ ऐसा धमाका कि फैल गई दहशत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायरल वीडियो: देशभर में 8 अक्तूबर रविवार को धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया गया है। इस पर्व के मौक पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही लोग जमकर पटाखे भी फोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर दिवाली पटाखे फोड़ने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक वीडियो सभी का ध्यान खींचा है। इसमें दिख रहा दृश्य डरावना है, लेकिन देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग घर के बाहर सड़क पर दिवाली का त्योहार मनाते हुए पटाखे जला हैं। घर की बाउंड्री के भीतर पटाखों का ढेर लगा हुआ है। एक लड़का बाहर सड़क पर चकरी जला रहा है। इसी दौरान कुछ ऐसा होता है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

लड़का चकरी जला रहा है और उसके आसपास कुछ लोग खड़े हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जलाने के बाद चकरी जमीन पर घूमने के बजाय अचानक उड़कर पटाखों के ढेर के बीच जा पहुंची। चकरी की चिंगारी पटाखों के संपर्क में आते ही उनमें आग लग गई। देखते ही देखते पटाखों में धमाके होने लगे और पूरा इलाका पटाखों की आवाज से गूंज उठा। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों के सामने आ गया टाइगर, हाथी की तरफ लगाई छलांग, दहशत में मच गई चीख-पुकार

दिवाली का जश्न मना रहे लोग उत्साह के साथ सड़क पर आतिशबाजी कर रहे थे। इसी बीच एक चकरी जलाई गई। चकरी जलते ही अनियंत्रित होकर इधर-उधर घूमने लगी। कुछ ही पलों में वह उड़कर घर की बाउंड्री में रखे पटाखों के बीच पहुंच गई। वहां पहले से बड़ी संख्या में पटाखे रखे हुए थे। चकरी से निकली चिंगारी पटाखों तक पहुंची और उनमें आग लग गई।




भोपाल स्टेशन का डराने वाला वीडियो वायरल, एक हाथ में सामान, दूसरे में बच्चा, दिवाली-छठ पर घर जाने की ऐसी होड़

इसके बाद एक के बाद एक पटाखे फूटने लगे। अचानक हुए धमाकों से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर तक लगातार पटाखे फूटते रहे। घटना के दौरान मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। चखरी के पटाखों के बीच पहुंचने लड़के दौड़कर आते हैं, लेकिन तब उनमें आग लग गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

बच्ची ने DSP मैडम से पूछा नरकासुर के वध से जुड़ा सवाल, अधिकारी नहीं दे पाई जवाब, बोलीं अगली बार पढ़कर आऊंगी

हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या नुकसान की पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह घटना कहां की है। वायरल वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं, कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि चकरी ने पूरा नाटो NATO बेस उड़ा दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें