कर्मचारियों के मीटिंग के दौरान क्लींजिंग प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर होंगवेई के चेयरमैन कपड़े धोने के साबुन को लेकर प्रेजेंटेशन दे रहे थे। इस दौरान वह लोगों को बता रहे थे कि इसमें कोई हानकारिक केमिकल नहीं है, जिसमें सिर्फ एलकली, एनिमल फैट और दूध है।
वायरल वीडियो में अजीब स्थिति उस समय उत्पन्न हो जाती है, जब प्रोडक्ट को नेचुरल साबित करने के लिए वह साबुन को बिस्किट की तरह खाने लगते हैं। वीडियो में चेयरमैन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि साबुन इतना नेचुरल है कि पेट में चला जाए तो बॉडी फैट और ऑयल को खत्म कर देगा।
Metro Video: चलती दिल्ली मेट्रो में चचा ने जलाई बीड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
कंपनी के चेयरमैन ने साबुन को नेचुरल साबित करने के लिए यह कुछ किया, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि यह तो आपदा की स्थित में लाइफ सेविंग हो सकता है।
Planet: बेहद जहरीला है ये ग्रह, यहां आठ महीने का होता है एक दिन, जानिए इससे जुड़ी हैरान करने वाली बातें
वीडियो में वह आगे बताता है कि गाय और भेड़ की चर्बी से होंगवेई साबुन बनाया गया है। इसमें कोई गटर तेल या तालक या व्हाइटनिंग एजेंट टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसा कुछ नहीं है। आधिकारिक कंपनी की वेबसाइट से साबित होता है कि साबुन में सिर्फ एलकली, पानी और गाय या भेड़ की चर्बी शामिल है।
Mysterious Pond: यहां पर गुफा में मिला 'दूध से भरा' रहस्यमयी तालाब, हैरत में पड़े खोजकर्ता
उन्होंने आग लोगों से कहा कि आपने मेरी इस बात को पकड़ लिया है कि साबुन खाने से फैट कम होगा, तो साफ कर दूं कि यह नहीं कहा जा सकता है कि वजन घटाने में मदद कर सकता है, लेकिन फैट और तेल को तोड़ने का प्रभाव होता है। लेकिन साबुन न खाएं, क्योंकि वास्तव में खाने योग्य नहीं है।