केबल कार
- फोटो : Social media
माउंट वोगल एक तरह से स्की रिसॉर्ट है। यहां केबल कार के जरिए आप एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच सकते हैं। हालांकि केबल कार के लिए कई बार लोगों को छह छह घंटे तक इंतजार करना होता है। केबल कार से यात्रा करते हुए नीचे का इलाका काफी खूबसूरत दिखता है। केबल कार से निकलने पर सिल्क अपने दो दोस्तों से मिलीं, वे टूर गाइड ही थे। उनमें से एक ने कहा, 'काफी चुनौतीपूर्ण जीवन है। मैं इसे छोड़ रहा हूं। कल से फैक्ट्री जा रहा हूं।' बोहीन वैसे तो स्लोवेनिया की राजधानी से महज एक घंटे की दूरी पर है, लेकिन हम यहां ऐसा महसूस कर रहे थे मानो हम कहीं नहीं हैं! ना समय का ख्याल था और ना मौसम का, ये दिलकश अनुभव था।