फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scooty Viral Video: स्कूटी उड़कर बिजली के तारों में लटकी, लोग बोले- पापा की परी उड़ा रही थी

Sat, 24 Jun 2023 06:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्विटर पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें तारों पर लटकी एक स्कूटी को देखा जा सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कोई इतनी ऊंचाई पर स्कूटी कैसे खड़ा कर सकता है?
विज्ञापन
Scooty Viral Video - फोटो : Twitter/@swatic12
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Scooty Viral Video: गाड़ियों को ज्यादतर लोग पार्किंग क्षेत्र में खड़ा करते हैं। कभी-कभी जगह नहीं मिलने पर सड़क के किनारे ही गाड़ी खड़ी कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सड़क किनारे लगे खंभों के उलझों तारों में खड़ी स्कूटी को देखी है? शायद आपने दो इमारतों के बीच लटके तारों पर खड़ी स्कूटी को नहीं देखा होगा, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप उलझों तारों के बीच खड़ी स्कूटी को देख सकते हैं। इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्विटर पर इन दिनों वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें तारों पर लटकी एक स्कूटी को देखा जा सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कोई इतनी ऊंचाई पर स्कूटी कैसे खड़ा कर सकता है? आखिर यह हुआ कैसे? यह देखकर सोशल मीडिया हैरान हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

ट्विटर पर @swatic12 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है, बेटा, स्कूटी को कहीं सुरक्षित पार्क करो। लड़की- हां पापा। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वायरल वीडियो जम्मू-कश्मीर का है।
विज्ञापन


Titan Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका

 

Pregnant Man: 36 साल से प्रेग्नेंट था आदमी! फूला पेट देख डॉक्टर समझे ट्यूमर, ऑपरेशन करने पर निकले जुड़वा बच्चे

बताया गया है कि वहां पर तूफान आया था, जिसके बाद एक स्कूटी बिजली के तारों पर जाकर अटक गई। वीडियो जम्मू-कश्मीर के ग्रेटर कैलाश इलाके का है। वीडियो देखकर लोग हैरान है कि आखिर स्कूटी इतना ऊपर कैसे पहुंच गई। 

Titanic Mystery: 100 साल बाद भी कोई नहीं जान पाया क्यों डूबा था टाइटैनिक, चार रहस्यों में उलझी है दुनिया

यह दृश्य देखने पूरे बाजार की भीड़ जुट गई थी। इसके बाद क्रेन बुलाकर स्कूटी को नीचे उतारा गया। एक तूफान की वजह से ऐसा हुआ था। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें