फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ते-दौड़ते ऐसा गिरा लड़का, काटनी पड़ गई खोपड़ी

Mon, 11 Apr 2016 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मैराथॉन में दौड़ रहा था 21 साल का लड़का।
  • अचानक आया स्ट्रोक और डामर पर गिर पड़ा,जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने खोपड़ी का हिस्सा काटा।
  • बोलना, चलना भी भूल गया था लड़का।
विज्ञापन
- फोटो : dailymail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तस्वीर देखकर हैरान होंगे न?  मैराथॉन दौड़ में दौड़ते वक्त इस लड़के को भी नहीं पता था कि इसके साथ कुछ बहुत अजीब घटने वाला है। 21 साल का छात्र एलेक्स वैल्टाइन पिछले साल लीड्स हाफ मैराथॉन में दौड़ते वक्त अचानक गिर पड़ा था और उसके बां तरफ के शरीर ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


ऐलेक्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसकी खोपड़ी का कुछ हिस्सा निकाल दिया ताकि सूजन से उसके दिमाग को कोई नुकसान न पहुंचे। लेकिन हालत ऐसी हो जाएगी कि सब कुछ फिर से सीखना पड़ेगा, ये किसी ने नहीं सोचा था।

बात करना तक भूल गया था ऐलेक्स

- फोटो : daily mail
ऐलेक्स को हर छोटी से छोटी चीज फिर से सीखनी पड़ी थी। ऐलेक्स को बात करने से लेकर, बाथरूम जाना तक सिखाया गया। वो चल फिर नहीं पाता था इसलिए व्हीलचेयर का इंतेजाम किया गया था।

लेकिन अब एक साल बाद हालत में इतना तो सुधार है कि वो छड़ी लेकर चल पाता है। उसने कसरत करना शुरू कर दिया है और उसे उम्मीद है कि एक दिन वो फिर से दौड़ में हिस्सा ले पाएगा। उस खौफनाक दिन को याद करते हुए ऐलेक्स ने पूरा मजंर बयां किया।
विज्ञापन

विकलांगों की खास मदद करना चाहता है ये जाबाज

- फोटो : daily mail
ऐलेक्स ने बताया,'' 16 किलोमीटर दौड़ने के बाद मुझे हल्के से चक्कर महसूस हुए लेकिन मुझे लगा बस थकान है और दौड़ता रहा। फिर मेरे आधे शरीर को मेरे दिमाग से सिग्नल मिलना बंद हो गए और मैं डामर पर गिर पड़ा।'' इंग्लैंड के डॉर्सेट के रहने वाले ऐलेक्स ने बताया कि स्ट्रोक होने से पहले वो आसानी से 7 दिन में 32 किलोमीटर दौड़ लेते थे।

ऐलेक्स छ: महीनों तक पूल अस्पताल में रहे और हमेशा हेल्मेट पहन कर रखा ताकि कटे हु खोपड़ी के हिस्से को किसी नुकसान होने से बचा सकें। उनके दोस्त पार्टी करते थे और वे अस्पताल में बैठे रहते थे। ऐलेक्स ने कहा कि इस दौरान उन्होंने फेसबुक इस्तेमाल करना बंद कर दिया ताकि उन्हें दूसरों को देख कर दुख न हो।

अब ऐलेक्स सारा वक्त कसरत करने में लगाते हैं औऱ कहते हैं कि फिर से दौड़ने से उन्हें डर नहीं लगता। उन्हें अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान देना है और आगे चल कर ऐसे औजारों को बनाने का बिजनेस करना चाहते हैं जो घायल और विकलांग लोगों को अपने काम में सफल होने में मदद करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें