जब मौत आती है तो कोई ताकत उसे रोक नहीं पाती। ऐसा ही कुछ हुआ इस लड़की के साथ। चीन के फुजियान की रहने वाली 21 साल की इस लड़की के साथ कुछ ऐसा घटा कि देखने वाले दंग रह गए।
मिरर.को.यूके की खबर के मुताबिक ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद लड़की का दिल ऐसा टूटा कि ऑफिस की बिल्डिंग पर चढ़ कर कूद कर जान देने की धमकी देने लगी। लड़की छठवीं मंजिल से कूदने को बिलकुल तैयार ही थी लेकिन कई लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की।
नीचे खड़े लोग भी उसे बार बार वापस जाने के लिए कह रहे थे लेकिन वो पैर नीचे टांग कर बैठी रही। आखिरकार इतना समझाने के बाद लड़की की मान गई। लेकिन होनी को कौन टाल सकता था।