प्लास्टिक सर्जरी के लिए वो कोई नया चेहरा नहीं है। सुंदर, हसीन और मादक बनने के लिए 23 साल की अदाकारा फराह अबराहम ने अब तक अपने बदन में कई सर्जरी करवाई हैं।
डेली मेल के मुताबिक फिर वो ब्रेस्ट इंप्लांट हो या फिर फेशियल सर्जरी, बदसूरत से खुद को आकर्षक बनाने के लिए उसने काफी सर्जरी करवाई हैं। लेकिन इस बार जो उसने किया वो तो उसे ही धोखा दे गया।
हाल ही में उसने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए उनकी सर्जरी करवाई। लेकिन होंठ मोटे होने के बजाय बुरी तरह से सूज गए और ऐसे बन गए जैसे बत्तख या किसी मछली के होंठ हों।
कुछ ज्यादा ही लग गए लिप इंजेक्शन
फराह ने बताया कि बदन को उभारने के लिए इंप्लांट करवाने पड़ते हैं। बदन में सिलिकॉन से लेकर क्या कुछ नहीं भरा जाता।
ऐसे ही होठों को भी सुई लगाकर स्थायी तौर से मोटा और मनमाने स्टाइल में बड़ा करवाया जाता है। पर, होठों की ये सर्जरी बहुत ही बुरी साबित हुई।
पहले पोर्न अदाकारा रह चुकी फराह ने माना कि सर्जरी के बाद उनके होंठ खराब हो गए। हांलाकि उसने साफ किया कि ये कोई स्थायी बदलाव नहीं है। इसे मजाक-मस्ती में करवाया गया था और अब दोबारा बदला जा सकता है।
ठुड्डी तक नहीं अपनी
फराह के बदन की अगर आप बात करें तो उनकी अपनी ठुड्डी भी सर्जरी करवाई। उनकी सर्जरी को सीबीएस द डॉक्टर्स नाम के शो में दिखाया भी गया था।
बताते चलें कि 23 साल की फराह चार साल की बच्ची की मां हैं। वो अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा सर्जरी करवाने और खुदको जवान बनाने में खत्म कर देती हैं।
उनके टीवी और पोर्न जगत में कई दीवाने हैं और अपने बत्तख जैसे होठों की सेल्फी लेकर उन्होंने खुद ही ट्विटार पर शेयर की थी।