फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 कैरेट सोने वाला असली गोल्ड फेशियल, कीमत 30 लाख!

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले एक जमाना था जब महाअमीर अपनी हैसियत को लोगों के बीच जताने के लिए डायमण्ड, प्लैटिनम और सोने के आभूषण को पहनते थे।
विज्ञापन


पर, डेली मेल के मुताबिक अब इसमें कुछ बदलाव आया है। अब महिलाएं तेजी से प्योर गोल्ड फेशियल की तरफ बढ़ रही हैं। वो पार्लर जाती हैं और चमकती दमकती स्किन के लिए 24 कैरेट सोने के फेशियल को चेहरे पर लगवाती हैं।

इसके लिए वो सालभर में 30 लाख रूपयों का फेशियल तक करवा रही हैं। ये लंदन में ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। इस फेशियल को एक घंटे तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

नहीं होता स्किन को कोई बड़ा फायदा

अगर एक्सपर्ट की मानें तो इस तरह के स्किन ट्रीटमेंट में कोई बड़ा फायदा नहीं होता है। ऐसे कोई क्लेम नहीं हैं कि इस फेशियल को करवाने से झुरिर्रयां नहीं होती।

या फिर ये कि स्किन हमेशा ग्लो ही करती रहेगी। लेकिन महिलाओं को ये ट्रेंड इतना भा गया है कि वो इसमें उपलब्‍ध ऑफरों का भी पूरा फायदा उठा रही हैं।

ओरो नाम की कंपनी जो ये फेशियल करती है कहती है कि इससे स्किन में गोरापन और चमक जरूर आता है। इसमें कई विटामिन और एलोवेरा के एक्सट्रैक्ट भी मिले होते हैं।

विज्ञापन

कई लोग हैं बिल्कुल खिलाफ

ब्यूटी थेरेपिस्टों को कहना है कि ऐसा होना नामुमकिन है कि गोल्ड यानी के सोना आपके स्किन के अंदर चला जाए। स्किन उसे सोखने के काबिल नहीं होती।

उसमें ऐसा भी कुछ नहीं होता जिसे पीछे महिलाएं दीवानी रहती हैं।

पर इस ट्रेंड के वायरल होने का कारण ये भी बताया जा रहा है कि गोल्ड या डायमण्ड जैसी चीजों का नाम ब्रैंड में जोड़ देने से वो काफी आलीशान से नजर आते हैं और औरतें फिर उन्हें ट्राई करने के लिए आतुर हो जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें