फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप जानवर होते, तो ऐसी दिखाई देती ये दुनिया!

विज्ञापन
विज्ञापन
ये आपने और हमने शायद ही कभी सोचा होगा कि जानवरों को ये दुनिया कैसी नजर आती होगी। हम ये तो जानते हैं कि कुत्ता सिर्फ काले और सफेद दो रंगों में दुनिया को देखता है।
विज्ञापन


पर कुत्ते की नजर हो या जिराफ, हर जानवर की आंखों की पोजिशनिंग अलग-अलग होती है। एक बार में सभी अलग-अलग एंगलों से एक ही नजारे को देखते हैं।

डेली मेल के मुताबिक हो सकता कि किसी एक चीज को कोई जानवर ज्यादा डीटेल के साथ देख सकता है तो वहीं कोई जानवर किसी दूसरे से कहीं ज्यादा दायरे को एक बार में कवर कर सकता है।

बना लिया हेलमेट

पेशे से आर्टिस्ट क्लियरी कोनोली और डेनिस कोनोली ने कुछ ऐल्यूमिनियम हेलमेट्स बनाए।

विजुअल परसेप्‍शन की मिस्ट्री को सुलझाते ये हेलमेट इस तरह से बनाए गए हैं कि पहनने वाला शख्स आराम से महसूस कर सकेगा कि जानवरों को कैसा दिखता है नजारा।

इन विशेष हेलमेट में एक तरह की कैमरे लगाकर आंखे लगाई गई हैं। इन हेलमेट को पहनकर लोगों को साइकिल चलाने को कहा गया। फिर लोगों ने खुद ही महसूस किया किया अगर वो जानवर होते तो उनका क्या हाल होता।

विज्ञापन

युनिवर्सिटी ऑफ आयरलैंड में किया गया डिस्‍प्ले

ये चीज इतनी अच्छी है कि इसे युनि‌वर्सिटी ऑफ आयरलैंड ने अपने यहां डिस्‍प्ले के लिए रखा है। लोग दूर-दूर से आकर इसे देख रहें हैं और ट्राई भी कर रहें हैं।

दोनों आर्टिस्टों ने बताया इन हेलमेट को पहनकर एक बार में दुनिया को 360 डिग्री में देखा जा सकता है। हमारी नजरें कितना कम देखती हैं, इस हेलमेट को पहनकर ही पता चल सकेगा।

वहीं दोनों ने बताया कि प्रकृति ने उनकी आंखें ऐसी बनाई हैं कि वो कहीं से भी अपने दुश्मनों को पहचान सकें। ये अद्भुत है। बिल्कुल अनोखा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें