फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: 'अगर कप्तान ही विश्व कप जिता सकता...', गंभीर ने धोनी पर फिर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए

Fri, 27 Oct 2023 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर इससे पहले भी कई बार धोनी पर निशाना साध चुके हैं। 2011 विश्व कप जीतने के लिए कप्तान धोनी को श्रेय दिए जाने का वह विरोध करते रहे हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को निशाने पर लेने के लिए फैंस ने उनका मजाक भी उड़ाया था।
विज्ञापन
1 of 4
धोनी और गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने एक बार फिर से 2011 के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। गुरुवार को इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में कमेंट्री करते हुए गंभीर ने कहा कि कप्तान अकेले विश्व कप नहीं जिता सकता। इसके लिए उन्होंने इंग्लैंड की टीम का उदाहरण दिया। गंभीर ने कहा कि अगर टीम परफॉर्म नहीं करती तो कप्तान अकेले विश्व कप नहीं जिता सकता।

गंभीर इससे पहले भी कई बार धोनी पर निशाना साध चुके हैं। 2011 विश्व कप जीतने के लिए कप्तान धोनी को श्रेय दिए जाने का वह विरोध करते रहे हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को निशाने पर लेने के लिए फैंस ने उनका मजाक भी उड़ाया था। गुरुवार को श्रीलंका ने इंग्लैंड को 156 रन पर समेटने के बाद श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन

2 of 4
एमएस धोनी और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने कमेंट्री करते हुए कही यह बात
गंभीर ने कमेंट्री करते हुए हुए कहा कि अगर कप्तान को टूर्नामेंट जीतने का श्रेय दिया जाता है तो यह बाकी खिलाड़ियों के साथ ज्यादती होगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गंभीर कहते हैं- एक सवाल है। जितने भी दर्शक देख रहे हैं ये, अगर कप्तान ही आपको विश्व कप जिता सकता तो फिर जोस बटलर इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिता पाते। बटलर यह विश्व कप इंग्लैंड को क्यों नहीं जिता पाए? वह विश्व कप इसलिए नहीं जिता पाए क्योंकि बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाए, गेंदबाजों ने विकेट नहीं लिए। तो इसलिए अगर टूर्नामेंट को जीतने को श्रेय सिर्फ एक ही व्यक्ति को जाएगा तो बाकी जो 14 खिलाड़ी हैं उन पर क्या बीतेगी? अगर कप्तान ही वर्ल्ड कप जिता पाता तो जोस बटलर कर पाते। न तो उनके लिए पिछला एक साल बहुत अच्छा रहा था और न ही यहां आकर खराब हो गए। कहीं न कहीं बैलेंस रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने धोनी पर लगाए थे आरोप
इससे पहले गंभीर ने नाम लिए बिना कहा था कि धोनी की पीआर टीम ने उन्हें 2011 विश्व कप का हीरो बना दिया था। 2011 विश्व कप के फाइनल में गंभीर ने 97 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि युवराज सिंह वह व्यक्ति थे जिन्होंने भारत को 2011 विश्व कप जीतने में मदद की थी। गंभीर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा था- जब हम 2007 और 2011 विश्व कप की बात करते हैं तो युवराज सिंह का नाम नहीं लेते। क्यों नहीं लेते? यह सिर्फ एक शख्स की मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन टीम है जो उस शख्स को सबसे बड़ा दिखा रही है और बाकियों को उनसे छोटा दिखाती है। 

गंभीर सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल


विज्ञापन

4 of 4
गंभीर और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के बटलर वाले बयान को लेकल सोशल मीडिया पर फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस गंभीर पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर ने इंग्लैंड जैसी स्थिति को उदाहरण के रूप में इस्तेमाल करने के लिए 12 साल तक इंतजार किया। कुछ ने कहा गंभीर के मन में हमेशा एक ही बात रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें