Latest Trending News: प्यार इश्क और मोहब्बत के बारे में लोगों ने तमाम बातें कही और लिखी हैं। कहा जाता है कि जिसे प्यार होता है, वही इसकी कैफियत और जुनून को महसूस कर सकता है। इसी कड़ी में एक कहावत ये भी है कि प्यार अंधा होता है। इस बात को सच साबित किया है, पाकिस्तान की नाजिया ने। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर ये नाजिया कौन है, तो आपको बता दें कि नाजिया न तो कोई सेलिब्रिटी हैं और न ही कोई मशहूर शख्सियत हैं। लेकिन आजकल उनकी प्यार की कहानी काफी सुर्खियां बटोर रही है। उनके चर्चे न सिर्फ पाकिस्तान में है बल्कि मीडिया और सोशल मीडिया के जरिये दुनियाभर में हो रही है। दरअसल, नाजिया को अपने नौकर से ही प्यार हो गया है, जिसके बाद एक दूसरे से शादी कर ली है। इस बारे में उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया। उनकी ये लव स्टोरी खूब वायरल हो रही है।
रिपोर्ट की माने तो ये लव स्टोरी एक मालकिन और उसके नौकर की है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली नाजिया ने कुछ ऐसा काम किया है, कि हर कोई हैरान है। दरअसल, कुछ समय पहले नाजिया ने अपने घर के काम के लिए एक नौकर को रखा था, जिसका नाम सूफियान है।
नाजिया ने बताया कि वह घर में अकेली रहती थी। उनका कोई अपना नहीं था। ऐसे में वह एक ऐसे नौकर चाहती थीं जो उनके भरोसे के काबिल हो। सूफियान के बारे में नाजिया को किसी दोस्त ने बताया, जिसके बाद उसने सूफियान को 18 हजार प्रति महीने की सैलरी पर काम पर रख लिया।
नाजिया का कहना हैं कि सूफियान को लेकर लोगों ने जितनी तारीफ की थी, असल में वह उससे भी ज्यादा अच्छा है। कुछ ही दिनों में मुझे सूफियान की हर आदत, उसका व्यवहार और उसकी सोच अच्छी लगने लगी।
वह सूफियान की सादगी पर फिदा हो गईं। नाजिया ने बताया कि वह सभी की इज्जत करते हैं, और उनकी यही सारी बातें उन्हें अच्छी लगने लगीं। ऐसे में धीरे-धीरे नाजिया को सूफियान से प्यार हो गया। शुरुआत में उन्होंने अपने प्यार को दबाकर रखा।
लेकिन वह ऐसा ज्यादा दिन तक नहीं कर पाईं, एक दिन उन्होंने सूफियान को प्रपोज करने का मन बना लिया। इसके बाद जब हिम्मत करके नाजिया ने सूफियान को प्रपोज किया तो उसे भरोसा ही नहीं हुआ। लेकिन कुछ ही समय बाद उसने 'आई लव यू टू' में जवाब दिया। फिर क्या था दोनो ने शादी कर ली।
नाजिया कहती हैं कि वह अपने पति के साथ खुश हैं। इतना ही नहीं नाजिया सूफियान को अपना सलमान खान भी कहती हैं, वहीं सूफियान उन्हें अपनी कटरीना कैफ मानते हैं।