फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की रहस्यमयी महिला का दावा, परियों से करती है बात, भविष्य बताकर लोगों को कर देती है हैरान

Thu, 15 Oct 2026 06:46 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तान की एक महिला का दावा है कि वह परियों से बात करती है। महिला के पास लोग अपना भविष्य पूछने के लिए जाते हैं। यह महिला गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में इश्कोमन घाटी में रहती है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान की रहस्यमयी महिला का दावा, परियों से करती है बात - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परियों की अक्सर कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि परियों से कोई इंसान बात करता है? पाकिस्तान की एक पहाड़ी घाटी से परियों से जुड़ी ऐसी ही कहानी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी घाटी में रहने वाली एक महिला परियों से बात करती है। वह लोगों के भविष्य के बारे में बताती है। इसके कारण लोगों में महिला को लेकर लोगों उत्सुकता रहती है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह इलाका पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में स्थित है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं और पहाड़ों पर बर्फ जमी रहती है । पहाड़ों के बीच से नदियां बहती हैं। इस स्थान का नाम इश्कोमन घाटी है। जितनी खूबसूरत यह घाटी है, उतनी रहस्यमयी भी है और लोगों का ध्यान भी खींचती है। 

महिला का दावा- परियों से करती है बात

मीडिया रिपोर्ट में इस घाटी में एक महिला शमन की चर्चा होती है। आध्यात्मिक शक्तियों से जुड़े व्यक्ति को शमन कहा जाता है। स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, इस महिला के पास कुछ लोग अपने सवालों के जवाब जानने के लिए आते हैं। दावा किया जाता है कि यह महिला परियों से बात कर सकती है। 
विज्ञापन


गजब की भूख! 8 घंटे की शिफ्ट में लगातार खाता रहता है ये शख्स, मेन्यू देखकर लोगों के मुंह में आया पानी

लोग महिला से अपना भविष्य जानना चाहते हैं। इस तरह की मान्यताओं की वजह से महिला के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़तीहै। हालांकि, महिला के परियों से बात करने के दावे का कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। इसलिए इसे सच नहीं माना जा सकता है, बल्कि स्थानीय मान्यता मान सकते हैं।

पहली डेट पर खर्च किए 1 लाख रुपये, गंजा होने पर महिला ने किया रिजेक्ट, अब शख्स ने मांगे पैसे वापस

कौन होती हैं परियां?

कहानियों में परियों के बारे में सुनने को मिलता है। उनकी खास शक्तियों वाला जादुई किरदार जिक्र होता है। कई पुरानी लोककथाओं में परियों का जिक्र किया गया है। इश्कोमन घाटी से जुड़ी कुछ स्थानीय कहानियों में भी परियों के बारे में बताया गया है। इन कहानियों पर कुछ लोग यकीन करते हैं। खूबसूरत पहाड़ों के बीच बसी इश्कोमन घाटी खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती है। यहां पर बर्फीले पहाड़ और खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें