फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों ने मुर्दा समझकर बना दी कब्र, निकला जिंदा, हैरान कर देगी पूरी कहानी

Mon, 27 Jan 2020 02:05 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जिंदा इंसान को मिली अपनी ही कब्र - फोटो : Paul Reid/metro.co.uk
क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई इंसान जिंदा हो, लेकिन फिर भी उसकी कब्र बना दी गई हो? शायद नहीं, लेकिन स्कॉटलैंड में कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां टेयसाइड नाम की एक जगह है, जहां के रहने वाले हैं 75 वर्षीय शख्स एलन हेटेल, जिन्हें जीते जी अपनी ही कब्र देखने को मिल गई। यह पूरा मामला आपको भी हैरान कर देगा। 

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, एलन पिछले चार महीनों से किसी के संपर्क में नहीं थे। न तो वो किसी को फोन करते थे और न ही कोई और उनके पास फोन करता था। इसके अलावा इन चार महीनों में उनसे मिलने भी कोई नहीं आया। इससे परेशान होकर एक दिन जब उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि आखिर ऐसा क्यों है कि कोई भी उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं कर रहा, तो पता चला कि घरवाले तो उन्हें मरा हुआ घोषित कर चुके हैं और बाकायदा कब्रिस्तान में उनकी कब्र तक बना दी गई है। यह जानकर एलन के तो होश ही उड़ गए। 
विज्ञापन

3 of 5
जिंदा हैं एलन हेटेल - फोटो : Paul Reid/metro.co.uk
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन जब उस कब्रिस्तान में पहुंचे, जहां जीते जी उनकी कब्र बना दी गई थी, तो वह ये देखकर हैरान रह गए कि सचमुच में वहां पर उनकी कब्र थी और ऊपर लगे पत्थर पर उनका और उनकी पूर्व पत्नी का नाम भी लिखा हुआ था। एलन ने बताया कि वह 26 साल पहले अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। तब उनकी पत्नी चाहती थीं कि मरने के बाद दोनों एक ही जगह दफनाए जाएं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
एलन ने बताया कि वह खुद की कब्र देखकर इसलिए भी हैरान थे, क्योंकि वो चाहते थे कि मरने के बाद उनका दाह संस्कार हो, न कि उन्हें दफनाया जाए। वह कहते हैं कि यह ठीक नहीं है, क्योंकि इस कब्र की वजह से उनका सामाजिक जीवन खत्म हो रहा है। लोग उन्हें मरा हुआ समझ रहे हैं, जबकि वो जिंदा हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एलन ने अपनी कब्र बनाने के पीछे शरारती तत्वों का हाथ होना बताया है। उनका कहना है कि ये अजीबोगरीब हरकत करने के लिए उनकी पूर्व पत्नी को किसी ने उकसाया होगा। हालांकि इस दौरान एलन ने यह जानने की भी कोशिश की कि आखिर उनकी कब्र के लिए जमीन किसने खरीदी थी, लेकिन स्थानीय काउंसिल का कहना है कि कब्र बुकिंग के लिए जमीन खरीदना बेहद ही निजी मामला होता है और वो इस बात की जानकारी नहीं दे सकते कि कब्र के लिए जमीन किसने खरीदी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें