गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को टीम इंडिया ने देश को जीत का तोहफा दिया है। जी हां, भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के वो कौन से पांच खिलाड़ी रहे इस जीत के हीरो?