फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जंगल से भागकर अचानक आ गई नीलगाय, शहर में खूब किया तोड़फोड़, गाड़ियों के शीशे और बंपर भी तोड़ दिए

Thu, 12 Jun 2025 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब लोग अपने-अपने घरों में थे और कुछ लोग सुबह के वक्त गली में टहल रहे थे। नीलगाय की अचानक मौजूदगी और उसके व्यवहार ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।
विज्ञापन
नीलगाय ने रिहायशी इलाकों में मचाई तबाही - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंका देने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां जंगल से भटककर एक नीलगाय रिहायशी इलाके में घुस आई। यह नीलगाय पहले तो इधर-उधर दौड़ती रही, लेकिन फिर उसने अचानक गली में खड़ी गाड़ियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे, बंपर और खिड़कियां टूट गए। लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि एक जानवर इतना ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब लोग अपने-अपने घरों में थे और कुछ लोग सुबह के वक्त गली में टहल रहे थे। नीलगाय की अचानक मौजूदगी और उसके व्यवहार ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां तुरंत बंद कर लीं। वहीं, कुछ लोगों ने नीलगाय को भगाने की भी कोशिश की।

नीलगाय की टक्कर से व्यक्ति की हुई मौत
अफरा-तफरी के माहौल में नीलगाय ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी गंभीर थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से मोहल्ले में मातम छा गया। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बाद में नीलगाय की भी हुई मौत
इस दौरान नीलगाय भी बेकाबू होकर दौड़ रही थी और खुद को संभाल नहीं पा रही थी। भागते-भागते वह एक लोहे के गेट से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नीलगाय की मौत से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन एक जान की कीमत चुकानी पड़ी।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई सारी घटना
घटना की पूरी तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह नीलगाय गली में घुसती है, गाड़ियों को नुकसान पहुंचाती है और कैसे टक्कर के बाद एक व्यक्ति नीचे गिरता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग घटना पर शोक जता रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उन्हें मदद का आश्वासन दिया है। वहीं वन विभाग ने नीलगाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि यह नीलगाय जंगल से कैसे भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गई।






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें