फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में उफनती नदी के सामने सिर झुकाती महिला का वीडियो वायरल, देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

Fri, 28 Aug 2026 03:24 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर नेपाल में आई बाढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला को उफनती नदी के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।
विज्ञापन
नेपाल में उफनती नदी के सामने सिर झुकाती महिला का वीडियो वायरल, देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरती पर प्रकृति के आगे किसी की नहीं चलती है। नेपाल में आई भयानक बाढ़ ने यह साबित किया है। बाढ़ ने नेपाल में ऐसी तबाही मचाई है कि लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है और साथ लोग बेघर भी हो गए हैं। अब सोशल मीडिया पर नदी से तांडव रोकने की गुहार लगाती एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे लोगों के दिल को जीत लिया है। वीडियो में महिला नदी आटा अर्पित करती दिख रही है।  

विज्ञापन


वीडियो में महिला प्लेट में आटा ली होती है, जिसे वह नदी में अर्पित करती है और नदी के सामने अपना सिर झुकाती है। महिला आगे बढ़ते रहने की विनती करती है। तेज लहरों के साथ बह रहे पानी को महिला जमीन पर पैर छूती है। वह नदी से अपनी पूरी श्रद्धा से यह प्रार्थना कर रही है कि भगवान अब बस थम जाओ और जो गलती हुई हो उसे माफ कर दो।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भारी भूस्खलन और मलबे के नदियों में गिरने की वजह से भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल में भयानक तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अभी तक 489 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग लापता है। 
विज्ञापन




नेपाल में सिर्फ इतने घंटे के भीतर फिर आने वाली है तबाही! चीन ने दी चेतावनी, भारत से कितनी दूर है ये जगह

बाढ़ के इस खौफनाक स्वरूप के सामने इंसान पूरी तरह बेबस नजर आया, तो वहीं महिला को पारंपरिक आस्था के साथ नदी (प्रकृति) को शांत करने की गुहार लगाते देखा जा सकता है। शख्स ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि एक नेपाली महिला नदी के किनारे आटा चढ़ाकर प्रार्थना कर रही है और प्रकृति से शांत होने और सबकी रक्षा करने की विनती कर रही है। शख्स ने कहा कि कोई कितनी भी कोशिश कर लें, वह किसी से उसका भरोसा नहीं छीन सकता।

वायरल वीडियो: देखते ही देखते सड़क पर मर-मरकर गिरने लगे कबूतर, वजह जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में हम आस्था, उम्मीद और प्रार्थना कर सकते हैं कि सब कुछ जल्द से जल्द ठीक हो जाए। महिला का नदी की पूजा करना उसकी प्रकृति के प्रति श्रद्धा को भी दर्शाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें