हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में बड़ा खतरा, नेपाल त्रासदी के बाद UN ने दी चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
407 झीलों के फटने का खतरा
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय की अगुवाई में एक अंतरराष्ट्रीय स्टडी की गई है, जिसमें हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में 407 ऐसी ग्लेशियल झीलों की पहचान हुई है जिनके फटने का खतरा है। इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट एंड ह्यूमन सिक्योरिटी (UNU-EHS) बॉन के ग्लेशियर वैज्ञानिक, दीपेश चपागाइन के नेतृत्व में यह स्टडी की गई है। इसमें वैज्ञानिकों ने ग्लोबल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के सबसे पुरान रिकॉर्ड से लेकर साल 2024 तक की 493 GLOF घटनाओं का विश्लेषण किया है। इससे हिंदू कुश हिमालय इलाके में जलवायु परिवर्तन से जुड़े बढ़ते खतरों का पता चला है।
ऐप में किराया था 353 रुपये, ड्राइवर ने मांगे 200 रुपये एक्स्ट्रा; एयरपोर्ट जाने वाली कैब का वीडियो वायरल
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने मचाई तबाही
चीन की सीमा के पास ग्लेशियर टूटा जिसके कारण भोटेकोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों में पानी और मलबे का तेज बहाव पहुंच गया। फ्लैश फ्लड के कारण नेपाल में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार हजार से ज्यादा लोग लापता है। अचानक आई बाढ़ घर, सड़कें और पुल बहा ले गई और कई जिलों में बुनियादी ढांचे को भारी क्षति पहुंची है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद नेपाल से नीचे की तरफ भारतीय क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश-बिहार में नारायणी-गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की आशंका वाले गांवों को अलर्ट पर रखा गया है।