अंतरिक्ष में अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जिनके बारे में जानकर आम आदमी ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। वैसे तो कई शोधों में यह दावा किया गया है कि ज्वालामुखी सिर्फ पृथ्वी पर नहीं हैं बल्कि ये मंगल से लेकर बुध तक सौरमंडल के अन्य ग्रहों पर भी हैं। हालांकि इनमें से कुछ करोड़ों साल से शांत हैं तो कुछ समय-समय पर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे ही एक ग्रह पर आजकल ज्वालामुखी फट रहे हैं, जिसके बारे में वैज्ञानिक भी दावा कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती के नजदीक इस ग्रह पर कुल 37 ज्वालामुखी एक साथ सक्रिय हैं, जिनमें से कुछ थोड़े-थोड़े समय पर फट भी रहे हैं।