फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.5 करोड़ साल का वो 'रहस्यमय' आइलैंड, जिसे कहा जाता है हिंद महासागर का अनमोल हीरा

Tue, 31 Dec 2019 06:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media
यहां केवल नाव से पहुंचा जा सकता है और अब तक गिनती के पर्यटक ही यहां पहुंचे हैं, लेकिन इसे हिंद महासागर का अनमोल हीरा कहा जाता है। मेडागास्कर से 70 किलोमीटर उत्तर में स्थित है द्वीप ऑर्गन पाइप्स। आश्चर्यजनक प्राकृतिक खूबसूरती वाला यह द्वीप करीब 12.5 करोड़ साल पहले तब अस्तित्व में आया जब मेडागास्कर अफ्रीका से अलग हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media
ये आइलैंड उन 20 द्वीपों के समूह का हिस्सा है जिनकी सबसे बड़ी खासियत है ट्यूब के आकार की बेसाल्ट ज्वालामुखी चट्टानें, जो आसमान से भी खूबसूरत नजर आती हैं। यह काफी हद तक उत्तरी आयरलैंड के प्रसिद्ध जाइंट कौजवे की याद दिलाता है। दोनों ही जगह ऐसी चट्टानें अचानक हुए ज्वालामुखीय विस्फोट और तेज गति से लावा निकलने के चलते बनी हैं। लेकिन आयरलैंड का जाइंड कौजवे वर्ल्ड हैरिटेज साइट के तौर पर मशहूर है जहां हजारों पर्यटक हर साल पहुंचते हैं। दूसरी ओर ऑर्गन पाइप्स तक सालाना चंद पर्यटक ही पहुंचते हैं और वो भी नाव के सहारे। 
विज्ञापन

3 of 10
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media
यहां पहुंचने वाले ज्यादातर पर्यटक एक दिन की यात्रा के लिए आते हैं। सबकी कोशिश जले हुए तांबे की तरह दिखने वाले सैकड़ों खंभों के बारे में जानने की होती है, जिनकी लंबाई 20 मीटर के आसपास है। वहीं कुछ दूसरे लोग 4 करोड़ साल पुरानी लुप्त हो चुकी मछलियों की प्रजाति के जीवाश्म को तलाशने का काम करते हैं। ज्वालामुखीय लावों के साथ उन अवशेषों के समुद्र तल से उपर आने का अनुमान लगाया जाता है। इसके अलावा हरे कछुओं और बोतल जैसी नाक वाली डॉल्फिन के साथ समुद्र में तैरने का आनंद भी लोग लेते हैं।  

4 of 10
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media
ऑर्गन पाइप्स के तांबे और बेसाल्ट की चट्टानों के बीच प्रकृति की मौजूदगी भी साफ नजर आती है। अब इसी तस्वीर में देखिए, तांबे के रंग वाली चट्टानों के बीच एक पौधा पनप ही आया है। करीब 12 किलोमीटर लंबे और तीन किलोमीटर चौड़े इस द्वीप में काफी समुद्री पक्षी मौजूद हैं। इसमें ब्राउन बूबीज, नार्दन गैनेट्स और श्वेत पूंछ वाले ट्रॉपिक बर्ड्स शामिल हैं। दिलचस्प ये भी है कि ये पक्षी बारिश होने के बाद चट्टानों से छनकर साफ हुए पानी को पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
मैडागास्कर फिश ईगल - फोटो : Social media
इस द्वीप समूह में खास फ्रिगेट पक्षियों के 100 जोड़े भी निवास करते हैं। पक्षी विशेषज्ञ या पक्षियों में दिलचस्पी रखने वाले यहां इन पक्षियों को देखने के लिए भी पहुंचते हैं। यहां दुनिया के सबसे लुप्तप्राय पक्षियों में शामिल मैडागास्कर फिश ईगल भी पाई जाती है, जिसे किंग ऑफ द स्काई भी कहते हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
नोजी मिटसियो आइलैंड - फोटो : Social media
करीब 20 द्वीपों के इस समूह में केवल ग्रांड मिटसियो में ही आबादी रहती है, जो ऑर्गन पाइप्स से 20 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। ग्रांड मिटसियो में करीब 1500 लोग रहते हैं, जिनका जीवन खेती किसानी पर आश्रित है। इस इलाके में स्वोर्डफिश और अफ्रीकी रैड स्नैपर जैसी मछलियों की तलाश में मछुआरे भी पहुंच जाते हैं। पहले यह मेडागास्कर का हिस्सा था। इस वजह से मेडागास्कर के प्राचीन राज घरानों के अवेशष यहां मिलते हैं। खासकर पांच से पंद्रहवीं शताब्दी तक मेडागास्कर पर राज करने वाले साकालावा राजवंश के राजाओं की बनाई इमारतों, मजारों की झलक मिलती है। 
विज्ञापन

7 of 10
नोजी टोलोहो - फोटो : Social media
ऑर्गन पाइप्स से 40 किलोमीटर उत्तर पूर्व स्थित तोलोहो द्वीप में ऐसा ही एक मजार नजर आता है। यहां पर्यटक साल में कुछ खास समय में ही आते हैं। आते वक्त पारंपरिक वस्त्र लांबा जरूर पहनते हैं और राजाओं के भूत के लिए शहद, पैसा और रम का तोहफा भी ले जाते हैं। 

8 of 10
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media
ऑर्गन पाइप्स से 37 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित चार विशालकाय बेसाल्ट पत्थर नजर आते हैं। इन पत्थरों को लेकर एक किवंदती भी है। कहा जाता है कि ईश्वर ने पांच भाईयों को मिटसियो द्वीप समूह पर भेजा था। पांचवें भाई का अपने बाकी भाइयों से झगड़ा हो गया और वह अपने भाइयों से अलग होकर गुस्से में वहां से चला गया। वहां मौजूद एक विशालकाय चट्टान जो मेडागास्कर के उत्तरी समुद्री तट से नजर आता है, उस भाई का प्रतीक माना जाता है। 

9 of 10
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media
इन द्वीप समूहों में एक ही द्वीप में एक प्राइवेट रिजॉर्ट कांस्टेंस साराबानजिना है जहां ठहरने की व्यवस्था है। यह ऑर्गन पाइप्स से 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इस द्वीप में पत्थर, ज्वालामुखीय चट्टान और खास तरह के बाडामेयर पौधे पाए जाते हैं। यहां डॉल्फिन और हरे कछुए पाए जाते हैं। जुलाई से अगस्त के बीच यहां कुबड़ी वाली व्हेल भी मिल जाती हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
ऑर्गन पाइप्स द्वीप - फोटो : Social media
द्वीप समूह के आसपास समुद्री जीवों की दुनिया काफी जीवंत है। यहां करीब 300 से ज्यादा तरह की मछलियां और मूंगा पाई जाती हैं। इनमें ईल, बाराकुडा, किंग फिश और टूना शामिल हैं। इसके अलावा शार्क मछलियां भी पाई जाती हैं। इनमें ग्रे रीफ, व्हाइट टिप, सिल्वर टिप, जेब्रा जैसे शार्क मौजूद हैं। इस द्वीप समूह में कोई प्रदूषण नहीं है लिहाजा यहां का सूर्यास्त देखना किसी अचरज से कम नहीं। यहां से समुद्र मोजाम्बीक चैनल में डूबता नजर आता है और सूर्य पिघलते हुए सोने की तरह दिखाई देता है। ऑर्गन पाइप्स का सूर्यास्त बेहद मोहक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें