फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है अमेरिका के वीरान शहर का रहस्य? वर्षों से जमीन के नीचे धधक रही आग

Sun, 06 Sep 2026 04:11 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका में एक वीरान शहर है, जहां पर जमीन के नीचे करीब 65 साल से आग जल रही है। इस शहर का नाम सेंट्रालिया है। आइए जानते हैं कि आखिर इस आग का रहस्य क्या है? 
विज्ञापन
क्या है अमेरिका के वीरान शहर का रहस्य? वर्षों से जमीन के नीचे धधक रही आग - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहस्यों से दुनिया भरी पड़ी है। कई ऐसे रहस्य हैं, जिन्हें अभी तक नहीं सुलझाया जा सके हैं। वैज्ञानिकों इन रहस्यों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। कई रहस्यमयी शहरों को लोग छोड़कर चले गए, जिसकी वजह वो जगहें अब विरान पड़ी हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां जमीन के नीचे वर्षों से आग जल रही है। 

विज्ञापन


अमेरिका में यह शहर स्थित है, जिसका नाम सेंट्रालिया है। इस शहर के नीचें करीब 65 साल से आग जल रही है। लगातार आग जलने के कारण यहां कोई आता-जाता नहीं है। इसके कारण यह शहर अन्य जगहों से कट गया है। कभी अमेरिका के पेंसिलवेनिया में मौजूद यह शहर शहर काफी व्यस्त था। 

दुनिया में सेंट्रालिया शहर को सिर्फ इसलिए जाना जाता है, क्योंकि यहां जमीन के नीचे आग जल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रालिया कभी माइनिंग शहर था। वर्ष 1962 में यहां पर काम बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां पर लोगों ने जाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


तेज बारिश में ताश के पत्ते की तरह ढह गई दो मंजिला इमारत, वायरल वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

कोयले की खदानों की आग अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 65 साल बीत जाने के बाद भी खदानों के नीचे आग जल रही है जिसमें से धुंआ निकलता रहता है। धीरे-धीरे यह शहर खाली होता चला गया और साल 2020 तक पूरी तरह से लोग यहां से चले गए। 

बच्ची का अनोखा हुनर देखकर हर कोई हैरान, जीभ को नाक और ठोड़ी तक पहुंचा लेती है, आप भी देखें वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1980 तक इस शहर की आबादी 2700 थी, लेकिन धीर-धीरे यहां से लोग चले गए। इसके बाद यहां पर सिर्फ चार लोग बच थे जो साल 2020 में पलायन कर गए। शहर के नीचे जल रही आग को कई बार बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग नहीं बुझाया जा सका।

मध्य प्रदेश: जिस काम के लिए लोग उड़ाते थे शख्स का मजाक, उसी मेहनत ने दिलाया विदेश में जॉब ऑफर

यहां से गैसों का रिसाव होता है जो बेहद हानिकारक है। इसकी वजह से इसको ऐसे ही छोड़ दिया गया है। जब इसकी जांच की तो पता चला कि इसमें कार्बन मोनोक्साइड है जिसका स्तर बेहद खतरनाक है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें