फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरी महिला, खचाखच भरी मुंबई लोकल का वीडियो हुआ वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

Fri, 11 Sep 2026 02:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल में डोंबिवली और कलवा के बीच एक महिला के चलती ट्रेन से गिरने का वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद मुंबई लोकल में यात्रियों की सुरक्षा और बढ़ती भीड़ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
मुंबई लोकल से गिरी महिला - फोटो : @jaggirm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई लोकल में चलती ट्रेन से गिरती महिला का वायरल वीडियो: मुंबई में रोजाना लाखों लोग ऑफिस, कॉलेज और दूसरे जरूरी कामों के लिए लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली इन ट्रेनों में खासकर पीक आवर्स के दौरान भारी भीड़ देखने को मिलती है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि कई बार यात्रियों के लिए ट्रेन के अंदर ठीक से खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। इसी भीड़भाड़ के बीच सामने आए एक वीडियो ने लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला चलती ट्रेन से गिरती हुई नजर आ रही। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल वीडियो

मुंबई की लोकल ट्रेनों में सुबह और शाम पीक आवर्स के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। ऑफिस आने-जाने के समय डिब्बे यात्रियों से खचाखच भरे रहते हैं। ऐसे में दरवाजे के पास खड़े यात्रियों के लिए सफर और भी जोखिम भरा हो जाता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह डोंबिवली और कलवा के बीच एक महिला भीड़ से भरी चलती लोकल ट्रेन से नीचे गिर गई। घटना के बाद ट्रेन को रोकना पड़ा, जिसके चलते मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।



नया iPhone खरीदने के नहीं थे पैसे! शख्स ने 17 Pro को ही बना दिया 18 Pro, वीडियो देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग
विज्ञापन



देखें वीडियो
पीक आवर्स में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

मुंबई लोकल शहर की लाइफ लाइन कही जाती है। बड़ी संख्या में लोग कम समय और कम खर्च में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए इसी पर निर्भर हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने और ट्रेन में सीमित जगह होने के कारण पीक आवर्स में काफी दबाव रहता है। 



वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

चलती ट्रेन से गिरती महिला के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में दावा किया गया है कि, यह घटना मुंबई से सटे मुंब्रा स्टेशन की है। जिसमें एक महिला ट्रेन से गिरती हुई नजर आ रही है। गनीमत रही कि सिग्नल के चलते ट्रेन रुकी हुई थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।


सड़क पर आराम फरमाती बाघिन को देख थम गई कार की रफ्तार, कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा


घायल तेंदुए ने रेस्क्यू के दौरान बदला मिजाज, अधिकारी पर झपटा खूंखार जानवर, देखें वीडियो


भीड़भाड़ में सावधानी बरतने की जरूरत

ट्रेन में जबरदस्त भीड़ होने की स्थिति में दरवाजे के पास खड़ा रहना काफी जोखिम भरा साबित हो सकता है। मुंब्रा की इस घटना ने एक बार फिर लोकल ट्रेन में सफर के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। खासकर पीक आवर्स में यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय जल्दबाजी से बचना चाहिए। दरवाजे के बिल्कुल किनारे खड़े होने के बजाय संभव हो तो अंदर की ओर सुरक्षित जगह बनाने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें