Apple ने 9 सितंबर को अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च की है। नया iPhone अभी लोगों के हाथों तक ठीक से पहुंचा भी नहीं है कि भारतीय मोबाइल मार्केट में पुराने मॉडल को नए जैसा दिखाने का जुगाड़ सामने आ गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रिपेयर शॉप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने कनवर्टर किट की मदद से iPhone 17 Pro को नए बरगंडी रंग के iPhone 18 Pro में बदलता नजर आ रहा है। शख्स ने उसे मॉडिफाई कर बिल्कुल नए iPhone 18 Pro जैसा लुक दे दिया है।
झांसी: रील बनाने के चक्कर में शख्स ने 30 फीट की उंचाई से बांध में लगाई छलांग, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक मोबाइल रिपेयर शॉप पर दुकानदार सबसे पहले कस्टमर के iPhone 17 Pro को अच्छी तरह साफ करता है। इसके बाद फोन के पिछले हिस्से पर बरगंडी रंग का पैनल लगाया जाता है। साथ ही, फ्रेम के चारों ओर भी मैचिंग बॉर्डर फिट की जाती है। मॉडिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद फोन का पूरा लुक बदल जाता है। बाहर से देखने पर पुराना iPhone 17 Pro नए बरगंडी रंग वाले iPhone 18 Pro जैसा नजर आने लगता है। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
यहां देखें वीडियो-
कनवर्टर किट से 17 Pro बना 18 Pro जैसा
वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि, भारतीय मोबाइल मार्केट में iPhone 17 Pro और Pro Max के लिए ‘18 सीरीज कनवर्टर किट’ भी उपलब्ध हो गई हैं। वीडियो में इसी किट की मदद से पुराने iPhone को नए मॉडल जैसा लुक देने का दावा किया गया है। वहीं, वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि- अगर iPhone 18 सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव सिर्फ रंग का ही है, तो नए मॉडल के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है हालांकि, यह दावा वीडियो में किए गए मॉडिफिकेशन तक ही सीमित है।
वीडियो पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस
18 सीरीज कनवर्टर किट की मदद से iPhone 17 Pro को नए बरगंडी रंग के iPhone 18 Pro में बदलते जुगाड़ के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- जो लोग नई तकनीक से ज्यादा नया फोन 'शो-ऑफ' करने में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए यह तरीका एकदम सही है। दूसरे शख्स ने लिखा- कुल मिलाकर, जिन लोगों को एप्पल स्टोर पर लाखों रुपये खर्च किए बिना सिर्फ अपने फोन का लुक लेटेस्ट मॉडल जैसा दिखाना है, उनके लिए यह 'कनवर्टर किट' किसी लॉटरी से कम नहीं है।
एक दिन के लिए टीचर बनने को लेकर बच्चों ने कही मन की बात, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो