सर्बिया का है ये गाना
ये गाना क्या है और किसने गाया है इस बारे में रिसर्च करने पर पता चला कि सर्बियाई सिंगर तेया डोरा ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। गाने का शीर्षक ‘डेजनम’ (Dzanum) है और इसमें तेया डोरा के साथ रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी ने भी अपनी आवाज दी है। यूट्यूब पर इस गाने को 5.7 करोड़ से अधिक व्यू मिल चुका है। इसी का एक क्लिप काटकर ‘मोये मोरे’ की जगह ‘मोये मोये’ के साथ वायरल कर दिया गया है।
ये है असली गाना-
जानते हैं क्या है मोये-मोये का मतलब?
सर्बिया में ‘मोये मोरे’ का मतलब होता है बुरा सपना। ये गीत अधूरी आकांक्षाओं की पीड़ा, निराशा के बीच एक उज्जवल भविष्य के लिए लगातार संघर्ष और बार-बार आने वाले बुरे सपनों से जूझने की कहानी को बयां करता है।
भारतीय सोशल मीडिया स्टार्स के बीच ये गाना तेजी से वायरल है, क्या आपने इसपर कोई रील बनाया?