फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkey Viral Video: खिलौने में मां को खोजता नन्हा बंदर, मासूम की दर्दभरी कहानी ने लोगों को कर दिया भावुक

Sat, 21 Feb 2026 06:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जापान के चिड़ियाघर का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक मासूम बंदर  का है, जिसकी कहानी जानकर आप भावुक हो जाएंगे। 
विज्ञापन
खिलौने में मां को खोजता नन्हा बंदर, मासूम की दर्दभरी कहानी ने लोगों को कर दिया भावुक - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो हमारी आंखों में आंसू ला देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो जापान के चिड़ियाघर का वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक नन्हे मकाक बंदर का है, जिसकी मासूमियत और संघर्ष ने लाखों लोगों के दिल को छू लिया है। आइए जानते हैं इसकी कहानी, जो आपकी आंखों में आंसू ला देगा।

विज्ञापन


यह नन्हा बंदर सिर्फ छह महीने का है। जन्म के बाद इसकी अपनी मां ने ही इसे अपनाने से इंकार कर दिया था। वीडियो में देख सकते हैं कि यह छोटा बंदर अपनी मां की ममता और गर्माहट के लिए तरस रहा है। वह प्यार पाने के लिए दूसरे बंदरों के पास भी जाता है, लेकिन वहां से उसे सिर्फ नफरत मिलती है। अपनों से दूर हो जाने के बाद यह नन्हा बंदर एक ओरंगुटान यानी कि सॉफ्ट टॉय में अपनी शांति ढूंढ ली। वह इस खिलौने से इस कदर चिपका रहता है जैसे वही उसकी असली मां हो।

वीडियो ने लोगों को किया भावुक

इस मासूम बंदर का जन्म 26 जुलाई 2025 को हुआ था और उसम समय इसका वजन सिर्फ 500 ग्राम था। इसकी मां पहली बार मां बनी थी। वह इतनी थकान और तनाव में थी कि अपने बच्चे को ही खुद से दूर कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि अनुभव की कमी की वजह से बंदरों में ऐसा व्यवहार दिखता है। आमतौर पर बंदर अपने बच्चों को सीने से लगाकर रखते हैं, लेकिन इस नन्हे मकाक के साथ ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

 

Viral Video: मुंह में पटाखा दबाकर माचिस से जला रहा था शख्स, हुआ ऐसा धमाका कि हिल गया पूरा दिमाग

जापान के इचिकावा सिटी चिड़ियाघर में रहने वाले नन्हे बंदर को दुनिया भर की संवेदनाएं मिल रही हैं। जन्म लेते ही उसकी मां ने दूर कर दिया और उसकी जिंदगी का सफर अकेलेपन से शुरू हुआ। जब मासूम की मां ने साथ छोड़ दिया, तो जू के केयरटेकर ने इसे पालने की जिम्मेदारी ली। जू के कर्मचारियों ने उसे संभाला, खिलाया, पिलाया और प्यार से उसका नाम पंच रख दिया। उसे अकेलापन न महसूस हो, इसलिए उसे तौलिये और एक मुलायम खिलौना दिया गया। 

किसी ने कल्पना नहीं की थी कि यह खिलौना उसकी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा बन जाएगा। वह रात में भी उसी खिलौने से लिपटकर सोता है। अपनों से दूर हो जाने के बाद यह नन्हा बंदर एक ओरंगुटान का सॉफ्ट टॉय में अपनी शांति ढूंढ ली। अब इसकी दर्दभरी कहानी लोगों को रूला रही है। 

हालांकि, इचिकावा सिटी चिड़ियाघर में नन्हे बंदर को आखिरकार बंदरों के एक समूह ने अपना लिया है। एक और मार्मिक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वयस्क बंदर बच्चे पंच को गर्मजोशी से गले लगाते हुए दिख रहा है, अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

Viral: दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका तो भड़का युवक, पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, वायरल हुआ भयानक वीडियो

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस बंदर को देखने के लिए लोग चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं। लोग वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्यार और अपनेपन की जरूरत इंसानों की तरह बेजुबान जानवरों को भी उतनी ही होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें