फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लंगूर को बैठाकर बाइक चला रहा था शख्स, फिर जानवर ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Fri, 18 Jul 2025 06:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Monkey Attack Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक व्यस्त सड़क पर आराम से बाइक चला रहा है और हैंडल पर लंगूर को बैठाया हुआ है। वह बिना डरे बाइक चला रहा था, लेकिन उसने सोचा भी नहीं था कि यह जंगली जानवर कभी भी हमला कर सकता है।
विज्ञापन
बंदर को हैंडल पर बैठाकर बाइक चला रहा था शख्स, फिर लंगूर ने किया कुछ ऐसा - फोटो : Instagram/@rahuldey2382
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो प्यार करते हैं। जानवर देखते ही उनके पास खेलने के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन जानवरों के पास जाना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि जंगली जनावरों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। कब उनका मूड बदले और वो हमला कर दें। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। एक शख्स एनिमल लवर बन रहा था, लेकिन अगले पल ही उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। बाइक चला रहे शख्स को कुछ ही सेकंड में अपनी करतूत पर पछतावा होने लगता है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी बाइक के हैंडल पर एक लंगूर को बैठाकर चल रहा है। पहले सब ठीक लगता है, लेकिन आगे कुछ ऐसा होता जिसने सभी को डरा दिया। अचानक लंगूर ने बाइक चला रहे आदमी के चेहरे पर हमला बोल देता है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक व्यस्त सड़क पर आराम से बाइक चला रहा है और हैंडल पर लंगूर को बैठाया हुआ है। वह बिना डरे बाइक चला रहा था, लेकिन उसने सोचा भी नहीं था कि यह जंगली जानवर कभी भी हमला कर सकता है। लंगूर ने उसके चेहरे पर हमला किया, तो लोग देखकर हैरान हो गए। ऐसा लग रहा था कि लंगूर ने उसे कई बार काटा।
विज्ञापन


Viral Video: 'भला है बुरा है जैसी भी है...', पत्नी को मेहंदी लगाने बैठा पति, डिजाइन के नाम पर पका दी खिचड़ी 
 


Viral Video: कॉन्सर्ट में खुला बड़ी कंपनी के CEO का अफेयर, HR की बाहों में लिपटे दिखे, पत्नी ने हटाया सरनेम


वायरल हो रहा है वीडियो

यह अजीबोगरीब घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई लोगों ने इसे खतरनाक कहा है। कुछ लोगों का कहना है कि शख्स की गलती थी, क्योंकि उसको ऐसा नहीं करना चाहिए था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rahuldey2382 नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। लोगों को कहना है किसी भी जानवर भरोसा नहीं किया जा सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें