फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तारों पर चढ़कर दही हांडी तक पहुंचा बंदर, माखन-मिश्री खाता देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Mon, 07 Sep 2026 05:17 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बंदर का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बंदर तार के सहारे आगे बढ़ते हुए दही-हांडी तक पहुंच जाता है। इसके बाद वह जो करता है, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन
दही हांडी से माखन-मिश्री खाते बंदर का वायरल वीडियो - फोटो : @RebelliousPari8
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंदर दही हांडी वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें कई बार जानवरों की ऐसी हरकतें देखने को मिलती हैं, जो इंसानों से काफी मिलती-जुलती नजर आती हैं। खासकर बंदरों की चंचलता और उनके व्यवहार में इंसानों से कई समानताएं देखने को मिलती हैं। यही वजह है कि बंदरों के मजेदार और अनोखे वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींचते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक बंदर का ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वह तार के सहारे आगे बढ़ते हुए दही-हांडी तक पहुंच जाता है। 

विज्ञापन



हनुमान अंश देखने के बाद थियेटर से बाहर निकले लोगों के बीच दिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो


वायरल वीडियो में एक बंदर ऊपर फैली बिजली के तारों पर चलता हुआ दिखाई देता है। वह बेहद सावधानी से धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और तारों के पास लटकी दही हांडी तक पहुंच जाता है। कुछ देर तक बंदर हांडी के आसपास इधर-उधर देखता रहता है। फिर हांडी को पकड़ कर उसमें रखी माखन-मिश्री निकालकर खाने लगता है। बंदर की यह नटखट हरकत देखकर लोग खूब हंस रहे हैं। 

विज्ञापन

 

 

बंदर के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई व्यूज और लाइक मिल चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, कान्हा जी जरूरी काम होने के कारण बिजी है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  आज कृष्णा ने हनुमानजी को भेजा है, आज तो मटकी हनुमानजी ही फोड़ेंगे। दूसरे शख्स ने लिखा- कान्हा जी कहीं बिजी थे तो उन्होंने हनुमान जी को भेजा है। 


वायरल वीडियो: मूसलाधार बारिश के बीच ट्रैफिक जवान ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम


बंदर अपनी चंचल और शरारती हरकतों के लिए जाने जाते हैं। कभी वे लोगों की चीजें उठा लेते हैं, तो कभी खाने-पीने की चीजों पर झपट पड़ते हैं। कई बार उनकी ऐसी अनोखी हरकतें कैमरे में कैद हो जाती हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ अपनी हंसी भी नहीं रोक पाते। बंदरों की इन्हीं मजेदार और नटखट हरकतों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें