एडगर कायसे
- फोटो : Social media
इस शख्स का नाम है एडगर कायसे। 18 मार्च 1877 को अमेरिका के केंटुकी में जन्मे एडगर जब 25 साल के थे, तब उनके साथ एक बेहद ही अजीबोगरीब और आश्चर्य कर देने वाली घटना घटी थी। वह गिरने की वजह से कोमा में चले गए थे। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद भी वह होश में नहीं आ सके, लेकिन एक दिन अचानक एक चमत्कार हुआ और वो बोल पड़े। हैरानी की बात तो ये थी कि जब वो बोल रहे थे, तब भी वह कोमा में ही थे जबकि कोमा में रहने वाला व्यक्ति न तो हिल-डुल पाता है और न ही बोल पाता है। वह एक 'जिंदा लाश' की तरह होता है।