Hyundai Motors की नई 2020 Hyundai Kona EV (ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक व्हीकल) में अब पहले से ज्यादा ड्राइव रेंज मिलेगी। ह्यूंदै मोटर्स फिलहाल इसे यूरोपीय बाजार में पेश करेगी। Hyundai Kona EV फुल चार्जिंग पर पहले 449 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। अब इसका ड्राइव रेंज बढ़ाकर 484 किलोमीटर हो गया है। यानी अब यह इलेक्ट्रिक व्हीकल एक बार फुल चार्जिंग के बाद 484 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। यह आंकड़ा WLTP (डब्ल्यूएलटीपी) (वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज्ड लाइट व्हीकल टेस्ट प्रोग्राम) ड्राइविंग साइकिल के अनुसार है। हालांकि, 64 kWh बैटरी पैक और 204 hp इलेक्ट्रिक मोटर से लैस केवल टॉप-एंड वेरिएंट रेंज में ही बढ़े हुए रेंज का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Kona Green Electric
भारत में बिकने वाले इस compact electric crossover (कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कॉसओवर) Kona EV (कोना ईवी) में 39.2 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 136 hp की इलेक्ट्रिक मोटर को चलाता है। इस पावरट्रेन कॉन्फिगरेशन में नए मॉडल वर्ष में कोई अहम बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है। अपने मौजूदा मॉडल में, भारत में उपलब्ध Kona EV फुल चार्जिंग के बाद 452 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है, और यह आंकड़ा ARAI द्वारा प्रमाणित है।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Kona Electric SUV Charging
लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी को एसी चार्जर से करीब 6 घंटे और 10 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है, जबकि डीसी फास्ट चार्जर से इसे केवल 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Kona EV जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 9.7 सेकंड में पकड़ लेती है।
4 of 7
Hyundai Kona Electric
- फोटो : Hyundai
यूरोप में पेश होने वाली 2020 हुंडई कोना ईवी की बात करें तो, कार निर्माता ने इसका खुलासा नहीं किया है कि कार के रेंज को कैसे बढ़ाया गया है। यह मा जा रहा है कि ह्यूंदै ने रेंज बढ़ाने के लिए पहले की तुलना में कम रोलिंग प्रतिरोध वाले टायर लगाने सहित कार की दक्षता बढ़ाने वाले कई उपाय किए हैं। ऐसा लगता है कि पावरट्रेन हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
hyundai kona Electric SUV REAR
ह्यूंदै की चेक रिपब्लिक फैक्ट्री यूरोपीय बाजार के लिए कोना ईवी का निर्माण करेगी। इस प्लांट में सालाना 30,000 यूनिट्स के उत्पादन की क्षमता है। दक्षिण कोरियाई ब्रांड यूरोप के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के बारे में सोच रही है। कंपनी का लक्ष्य 80,000 यूनिट्स की बिक्री का है। ह्यूंदै यूरोपीय बाजार में कोना के अलावा Ioniq और Nexo (ईंधन-सेल) जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करती है।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Kona Electric
- फोटो : Hyundai
भारत में Hyundai Kona EV को एक लाइफस्टाइल उत्पाद के रूप में समृद्ध ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारा गया है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार की नई दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 23.71 लाख से है। फिलहाल इस कार को दक्षिण कोरिया से सीकेडी किट के रूप में भारत में आयात किया जा रहा है। सरकार 1 अप्रैल, 2020 से सीकेडी के जरिए आने वाले ईवी के कस्टम ड्यूटी में 5 फीसदी से 15 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है। जिससे Hyundai Kona EV की कीमत बढ़ सकती है।
ह्यूंदै इंडिया ने कस्टम ड्यूटी बढ़ने पर कीमत को कम करने के लिए पहले से ही कुछ हद तक कदम उठा चुकी है। कंपनी ने कोना ईवी के लिए इंटीरियर ट्रिम और कुछ प्लास्टिक भागों जैसे गैर-महत्वपूर्ण घटकों का स्थानीयकरण शुरू कर दिया है। ह्यूंदै ने पिछले साल भारत में अपनी प्रीमियम ईवी की लगभग 300 यूनिट्स बेची थी और 2020 में 500 यूनिट्स बेचने का लक्ष्य है।