फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बनी नाला कैट? 839 करोड़ की है मालकिन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

Sat, 12 Sep 2026 01:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली का नाम नाला कैट है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नाला कैट 839 करोड़ की मालकिन है। इंस्टाग्राम पर उसको 42 लाख से ज्यादा लोग फाॅलो करते हैं। 
विज्ञापन
दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली, 839 करोड़ की है मालकिन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में एक ऐसी बिल्ली है, जो 839 करोड़ मालकिन है। दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। यह पढ़कर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। इसका नाम नाला कैट (Nala Cat) है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोशल मीडिया पर एक बड़ा नाम और ग्लोबल ब्रांड बन है। नाला की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे इंस्टाग्राम पर 42 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन


एनिमल शेल्टर होम में रहती थी बिल्ली

नाला का शुरुआत जीवन बेहद सामान्य था और वह कैलिफोर्निया के एक एनिमल शेल्टर होम रहती थी। साल 2010 में नाला सिर्फ पांच महीने की थी, तो उसे वारिसिरी मेथाचिट्टीफन ने गोद लिया था। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन नाला कैट दुनिया की सबसे अमील बिल्ली बन जाएगी और इतान मशहूर हो जाएगी। नाला को नया घर मिलने के बाद वो सोशल मीडिया पर स्टार बन गई। 

कैसे सोशल मीडिया ने बदली किस्मत?

नाला के मालिक ने वर्ष 2012 में नाला कैट का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, जहां पर वो उसके हर दिन के पलों को लोगों के साथ करने लगी।  मालकि का मकसद शुरुआत में सिर्फ नाला की तस्वीरें और वीडियो शेयर करना था। धीरे-धीरे लोग उसकी तस्वीरें और मासूम हरकतें पसंद करने लगे। उसका गोल-मटोल चेहरा, नीली आंखें और प्यारा अंदाज लोगों ने काफी पसंद किया और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसे 42 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। उसकी इतनी लोकप्रियता है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उसका नाम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बिल्ली के तौर पर दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन





इंसानों की जगह अब हाथों में मशीन लगाएगी मेहंदी! नौकरी बनाम तकनीक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस  

चलती ट्रेन से गिरी महिला, खचाखच भरी मुंबई लोकल का वीडियो हुआ वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल  

हिमयुग की आहट या मौसम का खेल? अंटार्कटिका में 695 अरब टन बर्फ बढ़ी, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

839 करोड़ की मालकिन है नाला 

नाला की सोशल मीडिया पहचान ने एक बड़े व्यापार को जन्म दिया। कुछ अनुमानों के मुताबिक, नाला की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 839 करोड़ रुपये है। अब सवाल है कि आखिर एक बिल्ली सैकड़ों को मालकिन कैसे बन गई। इसका जवाब  नाला की सोशल मीडिया लोकप्रियता और उससे जुड़ा बिजनेस है। नाला सोशल मीडिया से कमाई करती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें