इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला रैपिडो राइडर से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स 50 रुपये की जगह 100 रुपये देने की कोशिश करता नजर आ रहा है। महिला राइडर ज्यादा पैसे लेने से मना करती है, लेकिन इसके बाद शख्स जो करता है, उसने लोगों का दिल छू लिया।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में आप देखा सकते हैं कि, राइड पूरी होने के बाद ऐप पर किराया सिर्फ 44 रुपये आता है। लेकिन शख्स महिला रैपिडो राइडर को 100 रुपये देने पर अड़ जाता है। महिला राइडर बार-बार उसे सिर्फ 44 रुपये देने के लिए कहती है और अतिरिक्त पैसे लेने से इनकार करती है। इसके बावजूद शख्स 100 रुपये का नोट उसकी तरफ बढ़ाते हुए उसे पैसे रखने के लिए कहता है। महिला राइडर लगातार मना करती रहती है। इसी दौरान शख्स अपने इस व्यवहार की वजह बताता है। वह महिला राइडर से कहता है, बहन जी, मैं आपको अपनी बहन मानकर दे रहा हूं। अब बस रख लो इसे।
देखें वीडियो-
शख्स की इंसानियत ने जीता महिला रैपिडो राइडर का दिल
शख्स की बात सुनकर मामला साफ हो जाता है कि वह अतिरिक्त पैसे किसी एहसान या दिखावे या गलत इरादे से नहीं, बल्कि उसे अपनी बहन समझकर देना चाहता था। आखिरकार महिला रैपिडो राइडर पैसे ले लेती है और शख्स को धन्यवाद कहते हुए उसका बैग वापस कर देती है।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
महिला रैपिडो राइडर के लिए शख्स की दरियादिली के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, वीडियो पुराना है, जो एकबार फिर से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- लोग अच्छे भी होते हैं। वहीं दूसरी ओर वो रैपिडो वाले भी अपना दर्द बयां कर रहे हैं, जिनसे ग्राहक 1 रुपये भी वापस ले लेता है।
नई नवेली दुल्हन के डांस ने नम कर दीं सबकी आंखें, दिल छू लेगा वायरल वीडियो
धागे से उंगली में फंसी अंगूठी निकालने का अनोखा तरीका हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छाया जुगाड़ का ये वीडियो