फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले खो गई थी शादी की अंगूठी, लॉकडाउन की वजह से रेस्टोरेंट में मिली

Tue, 21 Apr 2020 04:15 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

किसी भी पति-पत्नी के लिए शादी की अंगूठी जीवन की एक अमूल्य धरोहर होती है, जिसे वो हमेशा संभाल कर रखते हैं, लेकिन अगर यही धरोहर कभी खो जाए तो बहुत दुख होता है। कुछ ऐसा ही हुआ था अमेरिका के रहने वाले एक पति-पत्नी के साथ, जिनकी अंगूठी तीन साल पहले खो गई थी, जो अब वो उन्हें एक बार फिर से मिल गई है और वो भी एक रेस्टोरेंट से। यह रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क में है और जिस कपल की यह अंगूठी है, उनका नाम माइक और लिसा है। 

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से न्यूयॉर्क से लेकर फ्लोरिडा तक लगभग सभी रेस्टोरेंट बंद हैं। ऐसे में फ्लोरिडा में मौजूद कोकोनट रेस्टोरेंट के मैनेजेर रयान क्रिवॉय ने सोचा कि क्यों न रेस्टोरेंट का रेनोवेशन (नया बनाने की कोशिश) कर दिया जाए। इसके बाद वो रेस्टोरेंट की साफ-सफाई में जुट गए, तभी उन्हें एक अंगूठी और एक सोने का सिक्का मिला। उस अंगूठी पर माइक और लिसा लिखा हुआ था और साथ में एक तारीफ भी लिखी हुई थी। अब उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि वो इस अंगूठी और सोने के सिक्के का करें क्या। यह बात उन्होंने रेस्टोरेंट की मार्केटिंग मैनेजर साशा फॉर्मिका से बताई, जिसके बाद साशा ने उस अंगूठी की एक तस्वीर लेकर फेसबुक पर डाल दी और सारी कहानी बयां की।  

देखते ही देखते साशा की पोस्ट वायरल हो गई। करीब 5000 लोगों ने उनकी पोस्ट को अपने फेसबुक टाइमलाइन पर शेयर किया। इसका नतीजा ये हुआ कि अंगूठी की तस्वीर माइक और लिसा तक भी पहुंची। इसके बाद उन्होंने पोस्ट में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया। साशा से उनकी बात हुई और उन्होंने बताया कि 2017 में वो उनके रेस्टोरेंट में खाने के लिए आए थे, लेकिन हाथ धोने के क्रम में अंगूठी उनके हाथ से निकलकर कहीं गिर गई थी। उन्होंने उसे ढूंढा भी था, लेकिन मिली नहीं थी। माइक की पत्नी लिसा ने साशा को उस समय रेस्टोरेंट में ली गई एक तस्वीर भी दिखाई, जिससे ये विश्वास हो सके कि वो अंगूठी उनकी ही है। इसके बाद अंगूठी माइक और लिसा को लौटा दी गई। 
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के मैनेजर रयान ने बताया कि अंगूठी तो उसके मालिक को लौटा दी गई, लेकिन लगभग 2000 डॉलर यानी करीब एक लाख 54 हजार रुपये की कीमत वाले उस सोने के सिक्के को टिप बॉक्स में डाल दिया गया, ताकि रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी उसे आपस में बांट सकें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें